फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Khelo India Youth Games: Company director cheated 25 lakhs

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: कंपनी के डायरेक्टर ने की 25 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया केस दर्ज

Thu, 13 Oct 2022 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2022 03:29 AM IST
सार

अंबाला, शाहाबाद, पंचकूला, चंडीगढ़ और दिल्ली में गेम का आयोजन हुआ था। छावनी थाना पुलिस ने एसोसिएट ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Khelo India Youth Games: Company director cheated 25 lakhs
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन को लेकर डोप्लट 11 कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर ने 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। एसोसिएट ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर ने डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


थाना छावनी पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के मैनेजर सागर सोबती ने बताया कि वह प्रेमपुरी कंकरखेड़ा जिला मेरठ का निवासी है। उसकी कंपनी का सर्विस एग्रीमेंट डोप्लट 11 क्म्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ 14 मई 2022 को तेलंगाना हैदराबाद में हमारी कंपनी के सीएफओ एल शिवानंदा के साथ हुआ था।
विज्ञापन


इसमें एक इवेंट खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 शामिल था जो कोरोना के कारण 2022 में हुए थे। इस इवेंट में अंबाला, शाहाबाद, पंचकूला, चंडीगढ़ और दिल्ली में खेलों का आयोजन हुआ था। इसका जिम्मा शिकायतकर्ता की कंपनी एसोसिएटड ब्रॉडकास्टिंग को दिया गया था। इस इवेंट पर चार करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जीएसटी (टैक्स) की रकम 25 लाख रुपये देना एग्रीमेंट के अनुसार तय हुई थी जो अभी तक बकाया है। जब यह इवेंट पांचों शहरों में चल रहा था तब डोप्लेट के डायरेक्टर संदीप सिन्हा ने उनकी कंपनी के उप प्रधान जसविंद्रर सिंह को उनके व्हाट्सअप पर मैसेज भेजकर पूरे इवेंट में एग्रीमेंट के अलावा एडिशनल कार्य करने के लिए अलग से और खर्च देना तय किया था। कंपनी ने कुछ एडिशनल कार्य भी किया था।


इसकी डिटेल डोप्लेट कंपनी के डायरेक्टर संदीप मोबाइल पर व्हाट्सएप द्वारा दे चुके हैं। कंपनी द्वारा इस इवेंट में एडिशनल कार्य करने का खर्च दो करोड़ 75 लाख है। डोप्लेट कंपनी से जीएसटी की रकम और एडिशनल कार्य करने का कुल खर्च भी बकाया है जिसे देने से डायरेक्टर ने मना कर दिया है। अब फोन भी उठाने बंद कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed