फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Khatu Shyam Sankirtan Mahotsav starts on September 10.

Ambala News: खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव 10 सितंबर से

Tue, 14 Jul 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 14 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Sankirtan Mahotsav starts on September 10.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव के निमंत्रण पत्र का विमोचन करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। श्री बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव के निमंत्रण पत्र का श्रद्धापूर्वक विमोचन किया गया। कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का विमोचन स्वामी अंकित महाराज, योगी दिनेश कांत जिंदल, अनिल और वेदप्रकाश जिंदल आदि ने किया।

यह भव्य धार्मिक महोत्सव आगामी 10, 11 एवं 12 सितंबर को श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर प्रांगण अंबाला सिटी में आयोजित किया जाएगा। 10 को 7 बजे गणेश पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद मेंहदी की रस्म, मनमोहक कृष्ण रासलीला होगी व 11 सितंबर सायं 4 बजे अंबाला सिटी में बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली जाएगी। 12 सितंबर सायं 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें जयपुर से आ रहे भजन गायक आयुष सोमानी, श्री मुक्तसर साहिब से सतगुरु दरबार वाले तथा अंबाला के गायक कपिल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल व जतिन छाबड़ा भजनों का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सूरज मोहन, जेके ठुकराल, नितेश सिंगला, मयंक, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, गौरव गर्ग, मनीष सेठी, विपिन आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed