{"_id":"69dea381327c93f83e0d6723","slug":"khalsa-is-my-form-i-reside-in-the-special-khalsakhalsa-is-my-form-i-reside-in-the-special-khalsa-ambala-news-c-36-1-amb1001-161565-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खालसा मेरो रूप है, खास खालसे में हूं करों निवास...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खालसा मेरो रूप है, खास खालसे में हूं करों निवास...
विज्ञापन
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में की गई गुरु महाराज की पालकी साहिब की सजाव
खालसा सृजन दिवस पर गुरुद्वारों में हुए कीर्तन समागम, गूंजे नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। खालसा सृजन दिवस पर मंगलवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब व अन्य गुरुद्वारों में कीर्तन समागम करवाए गए। समागम के दौरान पंथ प्रसिद्ध कथा व कीर्तनी जत्थों ने संगत को गुरबाणी सुनाकर निहाल किया। इस मौके पर वक्ताओं ने खालसा सृजन दिवस के संबंध में साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गुरु चरणों में अरदास के उपरांत की गई। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया में आयोजित समागम में संगत ने हाजिरी लगाई और गुरु चरणों में नतमस्तक होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में संगत ने नाम सिमरण किया। गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने कीर्तन सुनाकर खालसा सृजन दिवस की संगत को बधाई दी। सुबह 8 बजे श्री अखंड पाठ संपन्न किए गए। तत्पश्चात समागम आरंभ हुए। इस दौरान गुरु महाराज की पालकी साहिब को फूलों से सुशाेभित किया गया था जोकि आकर्षण का केंद्र रही। समागम की समाप्ति पर पीले चावल का लंगर बांटा गया।
पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में वाहेगुरु नाम का जाप
पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में खालसा सृजन दिवस पर कीर्तन समागम करवाया गया। इसमें बीबी कंवलजीत कोर मस्कीन शाहबाद मारकंडा वालों ने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। सुबह अखंड पाठ साहब के भोग डाले गए। इसके उपरांत हजूरी रागी ने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। अखंड पाठ साहब की सेवा पूर्व प्रधान सरदार सेवा सिंह के परिवार ने की। सेवा करने वालों और आए हुए रागी सिंहों को गुरुद्वारा साहब के प्रधान कुलजीत सिंह बेदी और बीएस बिंद्रा ने गुरु की बख्शीश सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह राजा, सरबजीत सिंह, हर सिमरन सिंह, सर्बजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।