{"_id":"6806bba46bcffebc770c9ed4","slug":"kept-under-digital-arrest-for-a-week-cheated-of-rs-278-crore-ambala-news-c-36-1-sknl1017-141280-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक हफ्ते रखा डिजिटल अरेस्ट, 2.78 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक हफ्ते रखा डिजिटल अरेस्ट, 2.78 करोड़ ठगे
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी और उनकी पत्नी को एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट रखकर साइबर ठगों ने जीवनभर की पूंजी हड़प ली।
खुद को मुंबई के अंधेरी थाना का इंस्पेक्टर बताकर उनका नाम 497 करोड़ हवाला मनी के एक आरोपी से जोड़कर अरेस्ट वारंट भेजा। एक सप्ताह का एक कमरे में डिजिटल अरेस्ट रखकर 2.78 करोड़ ठग लिए। 29 मार्च को खुद से हुई ठगी की शिकायत कैंट के पालम विहार निवासी रामलुयाया सेतिया ने साइबर थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को काबू कर लिया। इन आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के चंद्र विहार निवासी मनिंद्र सिंह, नवीन कुमार और नोएडा के सेक्टर-19 निवासी अनिल और लुधियाना के गुरु अर्जुन देव नगर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। 14 अप्रैल से रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने मंगलवार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस रिमांड में आरोपियों से दो लाख 97 हजार की नकदी और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल को पुलिस ने मनिंद्र सिह और नवीन कुमार को काबू किया था। पूछताछ में अनिल कुमार का नाम सामने आया था। 14 अप्रैल को पुलिस ने अनिल कुमार व सुनील कुमार को काबू किया था। तभी से आरोपी रिमांड पर चल रहे थे।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
शिकायतकर्ता 65 वर्षीय रामलुयाया सेतिया ने बताया कि पत्नी निर्मल सेतिया स्कूल से रिटायर्ड है। 29 मार्च को मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी आईडी के जितने फोन है थोड़ी देर में बंद हो जाएंगे। अगर कोई जानकारी चाहिए तो एक नंबर दबाएं। सामने वाले ने बताया कि आपके खिलाफ मुंबई के अंधेरी थाना में एक मामला दर्ज है। कुछ ही देर में फोन आया कि वह अंधेरी थाने से बोल रहा है। आपके अलावा 17 लोगों पर मामला दर्ज है। एक आरोपी नरेश ने अपनी स्टेटमेंट में आपका नाम लिया है और नरेश पर 497 करोड़ हवाला मनी की नेशनल सिक्योरिटी का मामला है। इस तरह से आरोपियों ने झांसे में लेकर खातों की जानकारी मांगी। साइबर ठगों ने मिलकर पत्नी संग कमरे में एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट रखकर पैसे हड़प लिए। पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा यूएसए है तो एक बेटी है।
वर्जन
चार आरोपियों को काबू कर कुछ रिकवरी हुई है। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र, साइबर थाना प्रभारी अंबाला