{"_id":"63374c2cb54c536ffc21636f","slug":"keep-an-eye-on-over-speed-vehicles-on-the-highway-ambala-news-knl1229735110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ओवर स्पीड वाहनों पर नजर रखें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ओवर स्पीड वाहनों पर नजर रखें अधिकारी
विज्ञापन
अंबाला। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने अंबाला-जगाधरी और अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड वाहनों पर नकेल कसने के लिए इंटर सैप्टर से नजर रखने के निर्देश दिए। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत चारों एसडीएम को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर स्कूली वाहनों को चेक करें।
उपायुक्त ने एजेंडे में रखे बिंदु कालपी बस स्टैंड, मनका-मनकी, धूलकोट के नजदीक, शास्त्री कट, साहा से शहजादपुर फोरलेन, पांच किलोमीटर एरिया में माडर्न सड़क बनाने बारे और अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। उन्होंने संबंधित एजेंसियों और विभागों को ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बरसात के चलते इंको के नजदीक रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे और कपड़ा मार्केट में बरसाती पानी की निकासी के लिए उपायुक्त ने पंपों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत नियमों के बारे में विद्यार्थियों में जागरूकता के लिए प्रतियोगिताएं करवाएं। एनएचएआई के अधिकारियों को सड़कें दुरुस्त के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम शहर दर्शन कुमार, एसडीएम छावनी डॉ. बलप्रीत सिंह, एसडीएम बराड़ा बिजेंद्र सिंह, आरटीए रमित कुमार, जीएम रोडवेज अश्वनी कुमार डोगरा मौजूद रहे।