{"_id":"5f9f1a118ebc3edc0f59def6","slug":"karvachauth-ambala-news-knl495178164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा बाजर गुलजार, सुहागिनों को करवाचौथ का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा बाजर गुलजार, सुहागिनों को करवाचौथ का इंतजार
विज्ञापन
karvachauth
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। करवाचौथ को लेकर सुहागिनों ने सजना-संवरना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। महिलाओं ने सजने संवरने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। कपड़ा बाजार में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। स्टीच साड़ी महिलाओं की पसंद बनी हुई है। उधर जोर महिलाएं साड़ी नहीं पहनती हैं वे अपने लिए सूट खरीद रही हैं। वहीं चूड़ियों की भी खूब बिक्री हो रही है।
करवाचौथ से पहले कपड़ा मार्केट पूरी तरह गुलजार है। ग्राहकों की रौनक एक बार फिर लौट आई है। महिलाएं करवाचौथ को लेकर जमकर खरीदारी कर रही है। इसको लेकर कपड़ों की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि कोरोना काल में इस बार ज्यादा वैरायटी तो नहीं आई हैं पर महिलाओं को रेडीमेड स्टीच साड़ी बहुत भा रही है। क्योंकि इस साड़ी के पल्लू को बार बार बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है। पल्लू पहले से ही सेट होकर आता है। इसमें कई प्रकार के डिजाइन भी आए हैं। जो कि महिलाओं को बहुत अधिक पसंद आ रहे हैं।
रेडीमेड कपड़ों का ही बढ़ रहा ट्रेंड
दुकानदार मोहन गोयल ने बताया कि अब तो महिलाएं भी रेडीमेड कपड़ों को ही खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं। क्योंकि 4 नवबंर को करवाचौथ है और अधिकतर बुटीक वाले व्यस्त हैं। इसलिए महिलाओं के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने सूट सिलवा सकें। जिस कारण महिलाएं पहले से तैयार कपड़ों को ही लेना पसंद कर रही है। जिससे बाद में उन्हें सूट सिलवाने की परेशानी न उठानी पड़ी। वहीं जो महिलाएं सूट ही पहनती है वह सूट लेना ही पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
चूड़ियों की भी खूब हो रही बिक्री
बाजार में चूड़ियों की भी खूब बिक्री हो रही है। इस बार महिलाएं चूड़ियों से अधिक कड़ों को पसंद कर रही है। दुकानदारों का कहना है कि महिलाओं को ज्यादा-ज्यादा चूड़ियां पहनने से अच्छा चार कड़े पहनना लगाता है। जिस कारण महिलाएं विभिन्न प्रकार के कड़े पसंद कर रही हैं। क्योंकि कड़ों में चूड़ियों से ज्यादा अधिक वैरायटी होती है, इसलिए महिलाएं कड़ों खरीद रही हैं।