फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Karnal depot bus driver attacked

Ambala News: करनाल डिपो के बस चालक पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Karnal depot bus driver attacked
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी में करनाल डिपो की बस
अंबाला। शिमला से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहे बस चालक प्रमोद की कार सवार तीन युवकों ने सैनिक रेस्ट हाउस के पास मुक्कों, बैट और हॉकी से धुनाई कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल चालक को परिचालक इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर घायल चालक प्रमोद को प्राथमिक उपचार देकर सिटी स्कैन किया गया। इसके बाद चालक ने कार सवार आरोपियों के खिलाफ लाल कुर्ती चौकी में पुलिस को दी शिकायत दी।
विज्ञापन

करनाल के नौरता गांव निवासी प्रमाेद ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो की बस में चालक है। बुधवार को वह परिचालक आनंद कुमार के साथ शिमला से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहा था। दोपहर के समय जब वह अंबाला छावनी काली पलटन और सैनिक रेस्ट हाउस के पास पहुंचा तो सड़क डिवाइडर पर ट्रक पलटा था। इस कारण सड़क पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान बस के पीछे से एक कार आई और सवार में सवार चालक ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए बस के आगे कार लगा दी। यह देख बस चालक बस ने बस को साइड में लगाया और कार के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कार में सवार तीन युवकों में से एक युवक ने गालीगलौज करते हुए चालक के माथे पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। तभी कार से दो युवक और उतरे और उन्होंने कार से बैट और हॉकी निकाली और उस पर हमला कर घायल दिया। इसके बाद चालक और परिचालक ने बस में सवार यात्रियों को दिल्ली जाने वाली दूसरी हरियाणा रोडवेज की बस में बैठा दिया। इसके बाद लालकुर्ती थाने में चालक की ओर से शिकायत दी गई है।

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी में करनाल डिपो की बस

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी में करनाल डिपो की बस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed