{"_id":"606771c18ebc3e8d39131c55","slug":"kalka-chowk-double-murder-dabish-in-ludhiana-in-search-of-accused-ambala-ambala-news-knl66027120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका चौक दोहरा हत्याकांडः आरोपियों की तलाश में लुधियाना में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका चौक दोहरा हत्याकांडः आरोपियों की तलाश में लुधियाना में दबिश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। कालका चौक पर हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी अंबाला पुलिस के लिए अभी सिरदर्द बनी है। दस दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ कोई बड़ा सुराग नहीं लगा है। रेकी करने के आरोपी राकेश की कॉल डिटेल से कई खुलासे होने पर पुलिस ने लुधियाना में कई स्थानों पर दबिश दी। कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
पुलिस हत्याकांड गुत्थी को सुलझाने के लिए कड़ियों से कड़ी मिलाने में जुटी है। कुछ कड़ियां आपस में मिल भी चुकी हैं। वहीं रेकी के आरोप में पकड़े गए राकेश की कॉल डिटेल से कई खुलासे हुए हैं। राकेश की कॉल डिटेल के आधार पर ही पुलिस कुरुक्षेत्र जेल में बंद भूप्पी राणा तक पहुंची। अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि जेल में रहते हुए भी भूप्पी के पास बाहर की हर गतिविधियों की जानकारी कैसे पहुंची। भूप्पी ने जेल में होने के बावजूद बंबीहा गैंग के सरगना जोकि रोमानिया में है, से कैसे संपर्क साधा।
मोबाइल उसके पास ही था तो वह कहां है और कहां से आया। यदि कोई दूसरा उसकी बात करवाता था तो वह कौन है? इन बातों के अभी जवाब नहीं मिल रहे। दूसरी और राकेश की कॉल डिटेल से यह भी पता चला है कि गैंग के सदस्य लुधियाना और पंजाब के फरीदकोट के आसपास के एरिया के ही हैं। इसी आधार पर अंबाला पुलिस की टीम ने लुधियाना एरिया में कई जगह दबिश भी दी लेकिन हाथ खाली रहे। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने भूप्पी राणा का भी चार दिन का रिमांड लिया है ताकि उससे भी राज उगलवाए जा सकें।
विज्ञापन
पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। राकेश की कॉल डिटेल के आधार पर भी पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है। - सुल्तान सिंह, डीएसपी