फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kachhwa-Karnal link road in dilapidated condition; motorists getting injured.

Ambala News: काछवा-करनाल लिंक सड़क जर्जर, वाहन चालक हो रहे चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Kachhwa-Karnal link road in dilapidated condition; motorists getting injured.
128... काछवा से गांव बालू की ओर जाने वाले सड़क पर बने गड्डे। संवाद
श्रमिक बोले- खराब सड़क के कारण ऑटो रिक्शा वाला भी यहां की सवारी नहीं बैठाता
विज्ञापन

काछवा। काछवा को करनाल से जोड़ने वाली लिंक सड़क कई महीनों से खराब हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण छोटे और बड़े वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आती हैं। गांव बालू, बेहलोलपुर, बाजीदा और जरिफाबाद के लोग इसी सड़क से करनाल आते-जाते हैं। बाइक सवार अक्सर संतुलन खोकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। इस सड़क पर दो फैक्टरियां भी हैं, जहां सैकड़ों मजदूर काम करने आते हैं। मजदूरों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण कोई ऑटो वाला उन्हें फैक्टरी छोड़ने नहीं आता। ग्रामीण चंद्र प्रकाश रहेजा ने प्रशासन से सड़क को जल्द बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।



अधिकारियों को दी जानकारी : सरपंच

काछवा की सरपंच सुशीला ने बताया कि उन्होंने सड़क की खराब हालत के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया है। वे जल्द विधायक से मिलकर सड़क बनवाने का काम शुरू करवाएंगी। सड़क की मरम्मत के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उनका लक्ष्य है कि राहगीरों को जल्द ही असुविधा से मुक्ति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed