फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jwellary and other material theft from house

बंद मकान से लाखों की नगदी, जेवर चोरी

Sat, 27 Jun 2015 01:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 27 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय गृहस्वामी परिवार सहित हरिद्वार गए हुए थे।
विज्ञापन


एक अन्य वारदात में चोरों ने एक स्कूल की कंप्यूटर लैब से लाखों का कीमती सामान चोरी कर लिया। पुुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर के वार्ड नंबर-4 निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह मेन बाजार में स्थित नत्थू वाली गली में दुकान करते हैं। उनके दुकान के साथ लगते मकान में उनकी मां और छोटा भाई भी रहते हैं। वह वीरवार देर रात हरिद्वार चले गए थे। उनके जाने के बाद वह अपनी दुकान और मकान में ताले लगाकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन


 शुक्रवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें मां वाले मकान के सारे ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे सभी संदूक खुले थे और सामान बिखरा हुआ था। हरिद्वार से उनकी मां और भाई के लौटने पर पता चला कि चोर घर से करीब दो लाख रुपये नगद और दो लाख रुपये के जेवर ले गए हैं। पुलिस के साथ ही मौके पर फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूरेवाला में स्कूल से चोरी
चोरों ने उपमंडल के गांव भूरेवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेंध लगाकर लाखों रुपये मूल्य के कंप्यूटर और उसे जुड़े अन्य सामान चोरी कर लिए। स्कूल की प्रिंसिपल गीता रानी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे उन्हें किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि स्कूल की कंप्यूटर लैब का दरवाजा खुला हुआ है।


वह स्कूल पहुंचीं तो देखा कि चोरों ने वीरवार की रात को कमरे का कुंडा काट कर उसमें रखा एक प्रिंटर, दस बैटरी, नौ सीपीयू, 11 यूपीएस, 10 माउस, सात कीबोर्ड, पांच एलसीडी और अन्य सामान चुरा लिया है। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। स्कूल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed