फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jwellary and other material stolen from home

घर से सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
jwellary and other material stolen from home
चोरों ने दुर्गानगर के अवनीश बंसल के घर के मेनगेट के ताले तोड़कर अलमारी से लाखों रुपये के गहने और सामान चोरी कर लिया। चोरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वे अपने पिता के घर गए हुए थे। पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे मिलने पर अवनीश को सूचना दी। मकान मालिक की सूचना पर महेशनगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

अवनीश बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जून को वह अपनी पत्नी मीनू और बच्चों के साथ छह बजे अपने पिता के घर गए थे। अगले दिन शाम साढ़े सात बजे घर आया तो ताला लगा हुआ था। थोड़ा काम निपटाने के बाद मैं ताला लगाकर दोबारा पिता के घर चला गया। वीरवार को पड़ोसियों ने पिता के घर आकर बताया कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। अवनीश ने आकर देखा तो मेनगेट और लॉबी का ताला टूटा हुआ था और कमरे में रखी अलमारी में से दो तोले सोने का सेट, अंगूठी, चांदी का गिलास, चार चांदी के सिक्के गायब मिले। रात के समय अज्ञात ने यह वारदात की है। महेशनगर थाना प्रभारी अजायब सिंह के अनुसार आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed