फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jewellery worth lakhs stolen from AC coach of train

Ambala News: ट्रेन के एसी कोच में लाखों के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from AC coach of train
अंबाला। रेलवे यार्ड से ट्रेन में सवार हुए तीन अज्ञात युवकों ने यात्री के बैग से लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। यह खुलासा उस समय हुआ जब यात्री अपनी पत्नी सहित चंडीगढ़ पहुंचा और बैग चेक किया तो बैग के अंदर से सोने और चांदी के गहनों से भरा एक पर्स गायब था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वह पत्नी के साथ आम्रपाली एक्सप्रेस में कटिहार से अंबाला कैंट तक सफर कर रहे थे। ट्रेन सुबह लगभग 11:30 बजे जब कैंट पहुंचने वाली थी तो लगभग एक किमी पीछे तीन नौजवान लड़के उसकी सीट के पास आए और कहा कि उनकी अंबाला से यह सीट कंफर्म है और वो उसका सामान स्टेशन आने से पहले खिड़की के पास लेकर आ गए। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन कैंट स्टेशन पर पहुंची तो वो तीनों लड़के दिखाई नहीं दिए। फिर वो और उसकी पत्नी अपनी कार में अंबाला कैंट स्टेशन से चंडीगढ़ अपने घर चले गए। जब रात को बैग चेक किया तो बैग के अंदर से ज्वेलरी वाला छोटा पर्स गायब था।
विज्ञापन

इसके अंदर एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, कानों के झुमके, नाक में डालने की नथिया, माथे का टिका, चांदी का कमरबंद और पैरों की बिछिया, हाथ का कड़ा था। इसमें 3 तोले सोने और करीब 15 तोले चांदी के गहने थे। अखिलेश ने बताया कि उसे पूरा शक है कि जो युवक उसका बैग ट्रेन में खिड़की के पास लेकर गए थे, उन्होंने इस चोरी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed