फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jain Sabha celebrated the festival of Anant Chaudas

Ambala News: जैन सभा ने मनाया अनंत चौदस का पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jain Sabha celebrated the festival of Anant Chaudas
अंबाला छावनी में निकाली गई भगवान महावीर के समक्ष आरती करती महिला श्रद्धालु।
अंबाला। पूर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के महोत्सव पर श्री दिगंबर जैन सभा अंबाला छावनी की ओर से गुड़ बाजार मंदिर में 10 लक्षण महापर्व के तहत अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया। इस दौरान सभी जैन संप्रदाय के लोग प्रात:काल से ही मंदिरों में विशेष पूजा विधान कार्यक्रमों में लगे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने श्री जी की प्रतिमा का अभिषेक, शांति धारा एवं विधान का पाठ और मानव जाति के कल्याण के लिए पूजा अर्चना की । इसके बाद पूरे जगत को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले तीर्थंकर महावीर स्वामी जी को रथ पर विराजमान किया। इस दौरान पुष्प वर्षा एवं मंगल ध्वनियों के साथ तीर्थंकर महावीर स्वामी जी की भव्य यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बाजारों में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ लगी रही। बैंड पर महावीर जी के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों ने नारी शक्ति को दर्शाते हुए ड्रिल द्वारा महावीर स्वामी जी के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारी संख्या में महिलाएं संगठित होकर सजे परिधानों में सामूहिक एवं भक्ति नृत्य कर अपनी आस्था प्रकट कर रही थी। वहीं पुरुष भी पारंपरिक वेशभूषा में भगवान महावीर के संदेशों का गुणगान कर नगर को गुंजायमान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में लोग पुष्प वर्षा के साथ तीर्थंकर की आरती एवं शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए। प्रधान वीके जैन ने कहा कि महावीर स्वामी जी ने न केवल इस जगत को मुक्ति का संदेश दिया अपितु मुक्ति की सरल और सच्ची राह भी बताई। उनके जियो और जीने दो का संदेश हम सभी को यह संदेश देता है कि हमें सभी पर दया करनी चाहिए तभी हम एक सच्चे मनुष्य कहलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed