फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jagdamba Saraswati's memorial day celebrated

जगदंबा सरस्वती का स्मृति दिवस मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jagdamba Saraswati's memorial day celebrated
अंबाला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांति धाम दयालबाग आश्रम में जगदंबा सरस्वती (मम्मा) का स्मृति दिवस मनाया गया। राजयोगिनी बीके शैली दीदी ने कहा कि सत्य और स्नेह की प्रतीक जगदंबा सरस्वती का जन्म 1919 में अमृतसर में हुआ। इन्होंने स्कूल की पढ़ाई मैट्रिक स्तर तक ही की। उन दिनों ओम मंडली का सत्संग दादा लेखराज के घर पर होता था। एक दिन वे अपनी मां के साथ सत्संग में गई। वहीं पर दादा लेखराज ने मम्मा को अलौकिक ज्ञान की शिक्षा-दीक्षा देनी आरंभ की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ समय में ही मम्मा को सत्संग की संचालिका बना दिया। दादा ने एक कार्यकारिणी समिति बनाई और अपना धन, चल-अचल संपत्ति समिति के नाम कर दी। आगे चलकर इस समिति का नाम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पड़ा। राजयोगिनी बीके आशा दीदी ने कहा कि मम्मा सर्व गुणों की खान और मानवीय मूल्यों की विशेषताओं से संपन्न थीं। मम्मा ने कभी किसी को मौखिक शिक्षा नहीं दी, बल्कि अपने प्रैक्टिकल जीवन से प्रेरणा दी। इससे दूसरों के जीवन में परिवर्तन आ जाता था। मम्मा के सामने चाहे कितना भी विरोधी, क्रोधी, विकारी, नशेड़ी आ जाता, उनकी पवित्रता, सौम्यता व ममतामयी दृष्टि पाते ही वह शांत हो जाता और मम्मा के कदमों में गिर जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed