{"_id":"63014674da26eb0aee273f7f","slug":"it-rained-somewhere-ambala-ambala-news-knl1184298150","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम तो कहीं हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम तो कहीं हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए जंडल पुल के नीचे खड़े वाहन और लगा जाम।
- फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिले में शनिवार को मौसम का अलग ही मिजाज दिखाई दिया, कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी के बाद धूप आ गई। इस कारण उमस ने भी परेशानी बढ़ाए रखी। हालात यह थे कि कुछ मीटर की दूरी पर झमाझम बारिश हुई तो कुछ मीटर की दूरी पर पूरी तरह से सूखा दिखाई दिया।
जंडली के पास दोपहर करीब 12 बजे अचानक आई बारिश के कारण लोग पुल के नीचे जमा हो गए। एक साथ दर्जनों की संख्या में रुके वाहनों के कारण पुल के नीचे जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहीं पुलिस न होने के कारण उस क्षेत्र में काफी देर तक जाम लगा रहा, जिसे लोगों ने अपने ही स्तर पर खुलवाया। वहीं जिन जगहों पर झमाझम बारिश हुई वहां जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
जलभराव होने के कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम में बदलाव होने के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले दिनों में तापमानी बढ़ने की उम्मीद नहीं हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले करीब एक सप्ताह तक बारिश से राहत नहीं है। एक सप्ताह तक अंबाला में झमाझम बारिश होगी। इस बारिश में आमजन की परेशानी बढ़ना भी तय है। वहीं शनिवार को बारिश होने के कारण मुख्य रूप से कामकाजी लोगों को खासी परेशानी हुई, क्योंकि कुछ क्षेत्रों में बारिश होंने और कुछ क्षेत्रों में बारिश न होने के कारण उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा था, जिस कारण बहुत से लोगों को भीगकर ही अपने काम को जाना पड़ा।