फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It may take one month to start production, repairing machines is also a challenge

Ambala News: उत्पादन शुरू करने में लग सकता है एक माह का समय, मशीनें ठीक कराना भी चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
It may take one month to start production, repairing machines is also a challenge
इंड​स्टि्रयल एरिया में जलभराव के बीच से गुजरते लोग। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर,
विज्ञापन


अंबाला। इंडस्ट्रियल एरिया में 130 इंडस्ट्रीज अभी तक जलमग्न हैं। यहां से अतिरिक्त पंप लगाकर तेजी से पानी निकाला जा रहा है, इसके बावजूद चार फीट तक जलस्तर बना हुआ है। पानी की निकासी को बार-बार कारोबारी देखने आ रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो उन्हें उत्पादन शुरू करने में करीब एक महीने का समय लग सकता है। अभी तीन से चार दिन तो पानी पूरी तरह से निकलने में लग जाएंगे। इसके अलावा सफाई कार्य, मशीनों की चेकिंग और अन्य कार्य कराए जाएंगे। ऐसे में पानी निकासी होने के बाद भी कारोबारियों के सामने पांच बड़ी चुनौतियां तैयार खड़ी हैं, जिनसे उन्हें निपटने में समय लगेगा। इन चुनौतियों से निपटने के बाद ही कारोबारी उत्पादन को शुरू कर सकेंगे।


औद्योगिक इकाइयां शुरू होने से उत्पादन तक की पांच बड़ी चुनौतियां


1- सफाई कार्य : अंबाला छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान डीसी गुप्ता बताते हैं कि टांगरी नदी से हुए जलभराव में सफाई एक बड़ी चुतौती है, क्योंकि इस नदी के पानी के साथ आई मिट्टी अलग तरह की है। ये चिकनी मिट्टी है जो दीवारों और मशीनों से चिपक कर रह जाती है। इसे पानी से साफ नहीं किया जा सकता बल्कि खुरच खुरच कर साफ किया जाता है। इस कार्य में एक सप्ताह का समय लग सकता है। सिर्फ फैक्टरी ही नहीं बल्कि पूरे इंडस्ट्रियल एरिया की सफाई करानी होगी, क्योंकि जलभराव से काफी बदबू भी आ जाती है।
विज्ञापन




2- मशीनों के कलपुर्जे: उद्योगपति आशीष तायल ने बताया कि मशीनों के कलपुर्जे खराब हैं या सही इसकी जांच फिर इन्हें संभलवाने के लिए दूसरे शहरों में भेजना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। यह कलपुर्जे दूसरे शहरों में मिलेंगे भी या नहीं यह भी देखना होगा। अगर मिल भी गए तो उन्हें लाने में भी समय लग सकता है। ऐसे में यह कार्य भी समय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




3- मोटरों को ठीक कराना: मशीनों की मोटर को अंबाला में काफी कम लोग हैं जो ठीक करते हैं। ऐसे में सभी इंडस्ट्रीज की मोटर वहां पर पहुंच गईं तो मोटर को ठीक करने में भी समय लगेगा। ऐसे में यह कार्य भी किसी चुनौती से कम नहीं है।



4- बीमा सर्वे: उत्पादन शुरू करने के लिए जो नुकसान हुआ है उसका बीमा क्लेम प्राप्त करना भी जरूरी है, तभी काम को किया जा सकता है। ऐसे में सर्वे के लिए टीम आएगी फिर जाकर क्लेम पास होगा। ऐसे में इस कार्य में भी समय लग सकता है।




5- ऑर्डर रद होने का खतरा: औद्योगिक क्षेत्र में कारोबारियों को यूनिटें शुरू करने में अभी समय लगेगा। इनका माल देश में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी जाता है, ऐसे में समय से माल की डिलीवरी नहीं दी तो ऑर्डर रद होने का खतरा भी है। ऐसे में यह भी एक चुनौती कारोबारियों के सामने रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed