फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It is possible to attain God only by purifying the soul: Pandit Sanjay Shastri

आत्मा की शुद्धि करने से ही परमात्मा की प्राप्ति करना संभव : पं. संजय शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
It is possible to attain God only by purifying the soul: Pandit Sanjay Shastri
अंबाला सिटी। सिटी सेक्टर-9 में स्थित शिवधाम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित संजय शास्त्री ने कहा कि जीव को अपना जीवन परमात्मा की भक्ति कर समर्पित करना चाहिए। परमात्मा की भक्ति की लगन में लगने से दुर्गुण, दुराचार, दुर्विचार, कुसंग का त्याग करके सद्गुण, सदाचार कर अपना आने वाले कल सुधार सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं किए गए भजन कीर्तन से आत्मा की शुद्धि होती है। मन में आने वाले दुषविचारों का भी खात्मा हो जाता है। परमात्मा की भक्ति में जो शक्ति है उसका अनुमान लगाना इतना आसान भी नहीं है। जो जीव भक्ति में विलीन हो जाए, उसका स्वयं परमात्मा संरक्षक बनकर उसके साथ हमेशा रहता है। इसलिए परमात्मा श्रवण करने के लिए श्रद्धा, विश्वास, अनुशासन, नियमित जीवन, संयम, सादगी को अपने जीवन में धारण जरूर करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यही एक ऐसा मार्ग है, जो कि जीव को समाज में भी आदर सम्मान योग्य बनाता है। कथा व्यास संजय शास्त्री ने कहा कि आत्मा बहुत ही पवित्र है, लेकिन फिर भी हमें अपनी आत्मा का कल्याण करने के लिए परमात्मा से संबंध स्थापित करने चाहिए। परमात्मा की भक्ति करने से आत्मा का शुद्धिकरण निश्चित है और आत्मा की शुद्धि करके ही परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है। इसी प्रसंग के साथ कथा को विराम दिया गया। तत्पश्चात मंदिर कमेटी सदस्यों की ओर से आरती करवाई गई। वहीं उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed