फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Interlocking work to be run from 31 May to 30 June at Sirhind station, 87 trains will be affected

सरहिंद स्टेशन पर 31 मई से 30 जून तक चलेगा इंटरलॉकिंग कार्य, 87 ट्रेन होंगी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Interlocking work to be run from 31 May to 30 June at Sirhind station, 87 trains will be affected
उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर नान इंटर लॉकिंग कार्य के चलते 54 ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। वहीं 13 ट्रेनों को बदले मार्ग से, 8 को बीच रास्ते रद्द, 3 को देरी से और 9 ट्रेनों का सरहिंद स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि मंडल द्वारा पिलखनी-साहनेवाल इस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर डीएफसीसीआईएल से जुड़े कार्य के संबंध में सरहिंद स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की स्थापना हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए 31 मई से 30 जून के बीच विभिन्न अवधियों के उपयुक्त ट्रैफिक ब्लॉक्स लिए जाएंगे। परिणामस्वरूप, ब्लॉक्स की अवधि के दौरान ट्रेनों का संचालन बाधित होगा।
विज्ञापन

रद्द
ट्रेन नंबर 05252 जालंधर सिटी-दरभंगा स्पेशल 27 जून से और ट्रेन नंबर 05251 दरभंगा-जालंधर सिटी 26 जून से पूर्णतौर पर आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार 02238 जम्मूतवी-वाराणसी 27,28,29 व 30 जून को रद्द, 02237 वाराणसी-जम्मूतवी 26,27,28 व 29 जून को रद्द, 04132 उधमपुर-प्रयागराज 27 व 30 जून रद्द, 04131 प्रयागराज-उधमपुर 26 व 29 जून को रद्द, 02054/53 अमृतसर-हरिद्वार-हरिद्वार जनशताब्दी 26,27,28,29 व 30 जून रद्द, 05212 अमृतसर-दरभंगा 26,28 व 30 जून को रद्द, 05211 दरभंगा-अमृतसर 24,26 व 28 जून को रद्द, 02920 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 27 व 30 जून को रद्द, 02919 डॉ.आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 25 व 28 जून को रद्द, 04650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना 26,28 व 30 जून रद्द, 04649 जयनगर-अमृतसर 25,27 व 29 जून, 04674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 25,27 व 29 जून, 04673 जयनगर-अमृतसर 26,28 व 30 जून, 02380 अमृतसर-सियालदाह जलियांवाला बाग 27 जून, 02379 सियालदाह-अमृतसर 25 जून रद्द, 02026 अमृतसर-नागपुर 28 जून, 02025 नागपुर-अमृतसर 26 जून, 04672 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 26,29 व 30 जून, 04671 बांद्रा-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 25,27 व 28 जून, 04675 गांधीधाम-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 26 जून, 04676 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-गांधीधाम 24 जून, 04678 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-हापा 28 जून, 04677 हापा-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 29 जून, 04679 जामनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 30 जून, 04680 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-जामनगर 27 जून, 02356 जम्मूतवी-पटना 27 व 30 जून, 02355 पटना-जम्मूतवी 26 व 29 जून, 02422/21 जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी 26 से 30 जून, 04652 अमृतसर-जयनगर 25,27 व 30 जून, 04651 जयनगर-अमृतसर 25,27 व 29 जून, 04654 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी 30 जून, 04653 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर 25 जून, 02318 अमृतसर-कोलकाता 29 जून, 02317 कोलकाता-अमृतसर 27 जून, 02358 अमृतसर-कोलकाता 28 जून व 1 जुलाई, 02357 कोलकाता-अमृतसर 26 व 29 जून, 05098 जम्मूतवी-भागलपुर 29 जून, 05097 भागलपुर-जम्मूतवी 24 जून, 04145 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर 28 जून, 04146 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल 29 जून, 04646 जम्मूतवी-जैसलमेर 24,26,28 व 29 जून, 04645 जैसलमेर-जम्मूतवी 26,28,30 जून व 1 जुलाई, 04662 जम्मूतवी-बाड़मेर 23,25 व 27 जून, 04661 बाड़मेर-जम्मूतवी 25,27 व 29 जून, 01078 जम्मूतवी-पूणे 26 से 29 जून, 01077 पूणे-जम्मूतवी 25 से 28 जून, 03006 अमृतसर-हावड़ा 26 से 30 जून, 03005 हावड़ा-अमृतसर 25 से 29 जून, 02332 जम्मूतवी-हावड़ा 27 व 28 जून, 02331 हावड़ा-जम्मूतवी 25 व 26 जून को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तन
ट्रेन नंबर 02426/25 जम्मूतवी-नई दिल्ली 26 से 30 जून तक गिल-धूरी और जाखल रेलवे मार्ग से चलेगी। इसी प्रकार 02408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी 25 जून को साहनेवाल-चंडीगढ़, 02407 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर 16 जून को चंडीगढ़-साहनेवाल, 04652 अमृतसर-जयनगर 11,13 व 25 जून को गिल-धूरी-राजपुरा मार्ग से, 02920 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ.आंबेडकर नगर 11 व 25 जून को साहनेवाल-चंडीगढ़, 00464 अमृतसर-हावड़ा 25 जून को गिल-धूरी-राजपुरा, 02278 जम्मूतवी-तिरूपति 25 जून गिल-धूरी-राजपुरा, 02277 तिरूपति-जम्मूतवी 15 जून चंडीगढ़-साहनेवाल, 02325 कोलकाता-नंगलडैम 24 जून चंडीगढ़-मोरिंडा, 02326 नंगलडैम-कोलकाता 26 जून मोरिंडा-चंडीगढ़, 05252 जालंधर सिटी-दरभंगा 13 जून साहनेवाल-चंडीगढ़, 02317 कोलकाता-अमृतसर 16 जून को चंडीगढ़-साहनेवाल के रास्ते संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 03308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद 26 से 30 जून तक फिरोजपुर कैंट से सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 03307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट 24 से 28 जून तक सहारनपुर से फिरोजपुर कैंट के बीच रद्द, 08238 अमृतसर-कोरबा 27 जून को अमृतसर-हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों के बीच रद्द, 08237 कोरबा-अमृतसर 25 जून को हजरत निजामुद्दीन-अमृतसर के बीच रद्द, 04502/01 ऊना हिमाचल-सहारनपुर-ऊना हिमाचल 25 से 30 जून तक ऊना हिमाचल-अंबाला के बीच दोनों दिशाओं में रद्द, 02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल 26 से 30 जून तक अमृतसर-अंबाला कैंट के बीच रद्द, 02903 मुंबई-अमृतसर सेंट्रल 24 से 28 जून तक अंबाला कैंट-अमृतसर के बीच रद्द रहेगी।
देेेरी से चलने वाली
ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर 25 जून को ऊना रेलवे स्टेशन से 1.30 बजे के स्थान पर 90 मिनट की देरी से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 04674 अमृतसर-जयनगर 25 जून को अमृतसर रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.05 बजे के स्थान पर 120 मिनट की देरी से दोपहर 3.05 बजे रवाना होगी।

बीच रास्ते रोक कर
ट्रेन नंबर 04672 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 25 जून को खन्ना रेलवे स्टेशन पर 45 मिनट के लिए रोक कर चलाई जाएगी।
सरहिंद स्टेशन पर नहीं ठहराव
ट्रेन नंबर 04674 अमृतसर-जयनगर 25 जून को सरहिंद रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसी प्रकार 08238 अमृतसर-कोरबा 25 जून, 03308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद 31 मई व 25 जून, 04662 जम्मूतवी-बाड़मेर 25 जून, 01078 जम्मूतवी-पूणे 31 मई व 25 जून, 02054 अमृतसर-हरिद्वार, 04650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना, 05212 अमृतसर-दरभंगा एवं 04646 जम्मूतवी-जैसलमेर 31 मई को सरहिंद रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed