{"_id":"6761b1df4b0d2fd0390da391","slug":"instructions-for-hsgpc-elections-ambala-news-c-36-1-amb1002-134550-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एचएसजीपीसी के चुनावों के लिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एचएसजीपीसी के चुनावों के लिए निर्देश
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने मंगलवार को कार्यालय में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आगामी चुनावों के लिए बैठक ली। इसमें संबंधित पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे। एडीसी ने बताया कि चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
इसके लिए आरओ तैयारियां शुरू कर दें। ईवीएम मशीनों व अन्य जरूरी सामान को स्ट्रांग रूम में रखवा दें। चुनाव संबंधित सामग्री भी प्राप्त कर लें। चुनाव 19 जनवरी 2025 को होंगे। नामांकन आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना का प्रकाशन बुधवार 18 दिसंबर 2024 को होगा। इसके बाद 20 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर 2024 तक नामांकन भरे जाएंगे।
इसके बाद 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी की जाएगी। इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी के आदेश में संशोधन के लिए डीसी को आवेदन दायर करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 की है। डीसी द्वारा संशोधन आवेदन पर निर्णय एक जनवरी 2025 को लिया जाएगा। वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन एक जनवरी 2025 को किया जाएगा।
विज्ञापन
कोई भी उम्मीदवार दो जनवरी 2025 तक उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। फिर उसी दिन चुनाव चिह्न दोपहर 3 बजे के बाद आवंटित किए जाएंगे। अगर आवश्यक हुआ तो 19 जनवरी 2025 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सुबह 8 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक करवाए जाएंगे। मतदान पूरा होने के तुरंत बाद बूथ पर ही मतगणना करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को नामांकन की अंतिम तिथि से पहले निर्वाचन अधिकारी के पास पांच हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा।