{"_id":"6206b5b560a96501cb7332cc","slug":"inspired-for-social-service-and-patriotism-ambala-news-knl98689392","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज में एनएसएस द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन प्रात: कालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। इसके बाद एनएसएस गतिविधियों और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण से हुई। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. भगत सिंह, स्टेट एनएसएस ऑफिसर, उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा का कॉलेज प्राचार्य डॉ. आभा बंसल ने स्वागत किया।
इसके पश्चात मुख्यातिथि ने स्वयंसेवकों को देश में होने वाली एनएसएस गतिविधियों से अवगत करवाया। साथ ही स्वयंसेवकों को समाज सेवा व राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया। डॉ. बृज पाल, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा ने एनएसएस के महत्व के बारे में बताया और स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेन्द्र राय ने स्वयंसेवकों को मानसिक तनाव, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के बारे में बताया। उन्होंने डिप्रेशन और नशे की आदत जैसी समस्याओं को दूर करने के तरीके बताए।
डॉ. रितु गुप्ता ने वित्तीय साक्षरता विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। सायंकालीन सत्र में रेडक्रॉस से एनके शर्मा ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा और होम नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में एनएसएस अधिकारी डॉ. धर्मबीर, डॉ. नवलीन कौर, डॉ. सरोज रानी व रेडक्रॉस अधिकारी डॉ. रजत सिंगला का योगदान रहा।