फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inspector arrested for demanding twenty thousand bribe

बीस हजार रिश्वत मांगने का आरोपी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Inspector arrested for demanding twenty thousand bribe
स्टेट विजिलेंस टीम ने बराड़ा में डिपो होल्डर पर दबाव बनाकर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग करने के आरोपी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर के अलावा उसके साथी को भी काबू किया गया है। इसकी पुष्टि स्टेट विजीलेंस के इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने कर दी है।
विज्ञापन

बराड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 के डिपो होल्डर प्रवीण कुमार पर दबाव बनाकर उससे 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि विभाग के इंस्पेक्टर विनोद ने उसके क्षेत्र में एक अन्य डिपो खुलवाने की बात कही थी, ताकि दबाव में आकर वह उसकी मांग को पूरा कर सके। डिपो होल्डर को यह भी चेताया गया था कि अगर उसके इलाके में दूसरा डिपो खुला तो उसकी कमीशन पर सीधा असर पड़ेगा और उसको मिलने वाली कमीशन कम हो जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता डिपो संचालक ने इंस्पेक्टर से परेशान होकर इस मामले की शिकायत स्टेट विजिलेंस को कर दी। टीम ने पूरी कार्रवाई को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देते हुए इंस्पेक्टर विनोद और उसके साथी अनीश को गिरफ्तार कर लिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर का जो साथी गिरफ्तार किया गया है वह ठेकेदारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed