फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inner Wheel Club distributed ration to 100 TB patients

Ambala News: इनर व्हील क्लब ने 100 टीबी मरीजों को राशन बांटा

Wed, 10 Sep 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 10 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club distributed ration to 100 TB patients
कैंट के नागरिक अस्पताल में टीबी के मरीजों को राशन वितरित करती हुई पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल व क्लब क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। इनर व्हील क्लब ऑफ अंबाला के सहयोग से मंगलवार को 100 टीबी मरीजों को नि:शुल्क राशन वितरित किया गया। यह कार्यक्रम कैंट के नागरिक अस्पताल के मीटिंग हॉल में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सीमा की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम की थीम पक्के इलाज का पक्का वादा- डॉट्स रही। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्तें इसका इलाज समय पर और नियमित रूप से किया जाए। मरीजों को जानकारी दी गई कि अगर किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी बनी रहे, बुखार आता हो, रात में पसीना आता हो, भूख न लगती हो और वजन घट रहा हो तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर जांच करवाएं। पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल मुख्य रूप से शामिल रहीं। इस मौके पर डॉ. नीनू गांधी, डॉ. हरमनप्रीत सिंह, डॉ. निरुपमा, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हरीश कुमार, पीपीएम मीना देवी, क्लब के प्रधान सुशील मलिक, सचिव रमन गुलाटी, एडिटर नीलम ठुकराल, शारदा जोशी, नील कमल खेड़ा, सविता शामिल रही।

कैंट के नागरिक अस्पताल में टीबी के मरीजों को राशन वितरित करती हुई पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल व क्लब क

कैंट के नागरिक अस्पताल में टीबी के मरीजों को राशन वितरित करती हुई पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल व क्लब क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed