{"_id":"6558f683ae8f5cb1ce0b6c45","slug":"indian-air-force-rafale-will-show-power-for-the-first-time-in-the-air-show-in-ambala-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Air Force: एयर शो में राफेल पहली बार दिखाएगा शक्ति, मौसम देगा साथ, आसमान से कूदेगी आकाशगंगा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Air Force: एयर शो में राफेल पहली बार दिखाएगा शक्ति, मौसम देगा साथ, आसमान से कूदेगी आकाशगंगा की टीम
Sat, 18 Nov 2023 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:08 PM IST
सार
24 नवंबर को आयोजित एयर शो होगा। इस एयर शो में पहली बार अंबाला के लोगों के लिए राफेल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। वहीं, जगुआर भी हवा से बातें करता नजर आएगा।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का राफेल लड़ाकू विमान।
- फोटो : IAF
विस्तार
भारतीय वायु सेना अंबाला में 24 नवंबर को चौथा एयर शो होने जा रहा है। यह शो फाइव स्कवाड्रन के 75 वर्ष (प्लेटिनम जुबली) पूरे होने के उपलक्ष्य में है। खास बात यह है कि किसी भी एयर शो में भाग लेने वाली टीमों के लिए मौसम एक बड़ी चुनौती होता है। मौसम के हिसाब से हवा में करतबों की संख्या निर्भर करती है। मौसम साफ है तो वायु सेना के विभाग अपनी पूरी शक्ति से प्रदर्शन कर सकेंगे। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह की मानें तो 24 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्के बादल रह सकते हैं, मगर यह अधिक चुनौती नहीं देंगे।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इस एयर शो में पहली बार अंबाला के लोगों के लिए राफेल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। वहीं, जगुआर भी हवा से बातें करता नजर आएगा। वहीं एयर क्राफ्ट ही नहीं, बल्कि वायु सेना के वायु वीर भी आसमान में दिखाई देंगे। आकाश गंगा स्काई डाइविंग की टीम अपने इसी हुनर के लिए पहचानी जाती है। यह जवान हवा में विभिन्न तरीकों से करतब दिखाते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले अंबाला में वर्ष 2003-04 में भी एक एयर शो आयोजित हुआ था। इसमें सारंग हेलिकॉप्टरों की दल ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी कुछ एयर शो हुए। वहीं, राफेल की एंट्री के समय पर भी लोगों ने वायु सेना की शक्ति को आसमान पर देखा था।
विज्ञापन
पहले स्टेशन में बैठकर देखते थे ये करतब
पुराने जानकार बताते हैं कि पूर्व में अंबाला में जाे एयर शो आयोजित हुए तब एयरफोर्स स्टेशन के भीतर बैठकर हवा में करतब करते विमानों को देखने का मौका मिला था। मगर राफेल के आने के बाद से एयरफोर्स स्टेशन अंबाला की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। इस कारण से इस बार लोग एयरफोर्स स्कूल और अंबाला छावनी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट के पास बैठकर एयर शो देख सकेंगे। इसके लिए भी जिला प्रशासन ने वायु सेना के अधिकारियाें के साथ सामंजस्य बैठाकर यह व्यवस्था बनाई है। एक दिन पहले 23 नवंबर को वायु सेना की संबंधित टीम अभ्यास करेगी फिर 24 को लोगों के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
सूर्य किरण में शामिल होंगे नौ एयर क्राफ्ट
एयरफोर्स स्टेशन पर अभी तक आकाशगंगा स्काई डाइविंग टीम और सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के संबंध में जानकारी दी गई है। मगर सूत्रों की मानें तो यहां पर रफाल, जगुआर एयर क्रॉफ्ट का प्रदर्शन भी आसमान पर देखने को मिलेगा। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम में नौ विमान शामिल होते हैं। इन एयर क्रॉफ्ट की टीम ने देशभर में कई एयर शो करते हुए दर्शकों के उत्साह को बटोरा है। इससे पहले प्रयागराज में भी इस टीम ने प्रदर्शन किया था। यह टीम आसमान में विमानों से कई प्रकार की आकृतियां, युद्ध कौशल व अन्य करतब दिखाकर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।