फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increasing cases of drug smuggling increased concern, police arrangements also failed

नशा तस्करी के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, पुलिस के इंतजाम भी नाकाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Increasing cases of drug smuggling increased concern, police arrangements also failed
अंबाला सिटी। नशे पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। लगातार बढ़ रहे नशा तस्करी के मामलों से पुलिस खुद भी हैरान है। लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर भी दिखाई नहीं दे रहा है, खासकर युवा इन नशे के चंगुल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस कई किलो नशा जब्त कर तस्करों की तीन करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी तक अटैच कर चुकी है। इसके बावजूद नशा तस्करी बढ़ती जा रही है। नशा न मिलने से लोग आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को रामनगर में हुई घटना नशा तस्करी बढ़ने की पुष्टि कर रही है। यह स्थिति केवल रामनगर नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी है, जहां नशे तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं जिन रिहायशी कॉलोनी में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। उन क्षेत्रों से लोग जाकर किसी सुरक्षित घर की तलाश में निकल रहे हैं।
विज्ञापन

इस साल में 52 केस हुए दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड की बात करें तो पुलिस के द्वारा चलाए गए अभियान में 6 माह में 6 किलो और 664 ग्राम अफीम मिल चुकी है। चरस और सुलफा की बात करें यह 233 ग्राम मिली है। इसके अलावा सबसे ज्यादा चूरा पोस्ट बरामद हुआ है जो कि कुल 1 क्विंटल 47 किलो और 486 ग्राम है। 6 किलो 546 ग्राम गांजा भी मिला है। ब्राउन शुगर और हैरोइन की बात करें तो वह भी 1 किलो 523 ग्राम और 662 मिली ग्राम बरामद हुआ है। इसके अलावा 213 इंजेक्शन, 9168 कैप्सूल, 35 हजार 700 टैबलेट बरादम हुई है। इस दौरान 71 लोगों को गिरफ्तार तक किया जा चुका है। इनकी कुल 3 करोड़ की प्रॉपर्टी भी अटैच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद अर्चना छिब्बड़ पर हुआ था हमला
पार्षद अर्चना छिब्बड़ ने आरोप लगाया था कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर उन पर हमला हुआ है। उससे पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसे लेकर दो युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। सिटी थाना एसएचओ रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों ही युवाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जमानत मिल गई।
नशा बेचते दिखते हैं लड़के
नशे की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हमारी कॉलोनी में ही आए दिन लड़के दिखाई देते हैं। जो नशे बेचते और खरीदते दिखाई दे जाते हैं। पिछले दिनों पुलिस की ओर से भी रामनगर व अन्य कॉलोनी की तरफ आने वाली सड़क पर नाका लगाया था। उसका भी कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। - सुरेंद्र पाल सिंह।
क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ा
इस क्षेत्र में नशे का कारोबार बहुत अधिक बढ़ गया है। स्थिति यह है कि यहां पर इस तरह की घटनाओं से परेशान होकर लोग तक यहां नहीं रहना चाहते है। कई लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में यहां से निकल गए हैं। अगर ऐसे ही हालात ज्यादा समय तक रहे तो कोई भी ऐसी कॉलोनी में नहीं रुकना चाहेगा। - नीतू अरोड़ा
पुलिस को करनी होगी सख्ती
नशा तस्करी के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। पुलिस विभाग को इस ओर अधिक सख्त होना होगा। तभी इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकती है। वरना यह मामले दिन पर दिन बढ़ते जाएंगे चाहे जितने मर्जी जागरूकता अभियान चला लें। नशा बेचने और खरीदने वालों में अधिकतर युवा शामिल हैं। - गुरविंद्र चावला।

अभिभावक बच्चों पर ध्यान दें
पुलिस विभाग को नशे के खिलाफ ओर अधिक सख्ती से अभियान चलाना चाहिए। इससे कि इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लग सके। वहीं अभिभावकों को भी बच्चों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए, इससे उन्हें पता चल सके कि उनका बच्चा किसी गलत रास्ते पर तो नहीं जा रहा है। -विमल कुमार टिंकू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed