{"_id":"662d3bcd1db7df423005d4a8","slug":"increase-of-100-trucks-for-lifting-mandis-will-be-empty-in-a-week-ambala-news-c-36-1-ame1006-122275-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उठान के लिए बढ़ाए 100 ट्रक, हफ्ते में होंगी मंडियां खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उठान के लिए बढ़ाए 100 ट्रक, हफ्ते में होंगी मंडियां खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। गेहूं के उठान में देरी के कारण किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ती जा रही है, लेकिन अब भी मंडियों में हालात में खास सुधार नहीं हैं। आवक कम होने से उठान में सुधार हुआ है। इधर एजेंसियों ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर जिले की सभी मंडियों में उठान पूरा कर लिया जाएगा।
एजेंसी ने इसके लिए 100 अतिरिक्त ट्रक भी बढ़ाए हैं। इन ट्रकों में आढ़तियों के ट्रक भी शामिल है। शनिवार को शहर में हल्की बारिश के चलते किसान गेहूं को तिरपाल की मदद से ही उसे ढकते नजर आए। अभी तक जिला अंबाला में 2244021 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। दूसरी ओर 2206025 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
बीते शुक्रवार को एसीएस हरियाणा ने शहर और छावनी की मंडियों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने मंडियों में खरीद और उठान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को उठान में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान आढ़तियों ने भी एसीएस के सामने अपनी समस्याएं रखी थी
विज्ञापन
अभी तक उठान और खरीद का बब्योरो
अभी तक जिले भर की मंडियों में 22 लाख 44, 021 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 22 लाख 6025 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिले की सभी मंडियों में अभी तक 11, लाख 04 हजार 188 क्विंटल का उठान हो चुका है। अभी तक उठान के आधार पर 228 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। जबकि खरीद के आधार पर अभी तक 508 करोड़ का भुगतान करना है।
अंबाला शहर अनाज मंडी की बात करें तो अभी तक 5 लाख 63 हजार 408 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से एजेंसियों ने 5 लाख 54 हजार 495 क्विंटल की खरीद की है। एजेंसियों ने अभी शहर अनाज मंडी से 2 लाख 52 हजार 214 क्विंटल गेहूं का उठान कर लिया है। अब भी तीन लख क्विंटल से अधिक गेहूं का उठान बाकी है।
वर्जन
मंडियों में एक सप्ताह के भीतर उठान का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए हमने 100 अतिरिक्त ट्रक शामिल किए है। जिससे उठान में तेजी होगी।
-अमित कुमार, डीएम, हैफेड अंबाला।