फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increase in the number of electric buses on Kalka and Baddi routes, providing relief to passengers

Ambala News: कालका और बद्दी मार्ग पर बढ़ाई इलेक्ट्रिक बसों की संख्या, यात्रियों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Increase in the number of electric buses on Kalka and Baddi routes, providing relief to passengers
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर खड़ी कालका की ओर जाने वाली इलेक्ट्रिक बस। संवाद
छावनी स्टेशन पर हिमाचल की ओर जाने वाले यात्रियों की अधिक रहती है तादाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में विस्तार किया है। विभाग ने कालका मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ-साथ हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी मार्ग पर भी दो नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे दैनिक यात्रियों, नौकरी पेशा लोगों और प्रवासियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन से भी आने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिल रहा है।
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले यात्री काफी संख्या में ट्रेनों के माध्यम से पहुंचते हैं। इसके बाद इन यात्रियों को आगे बद्दी जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ता है। इन दिनों औद्योगिक क्षेत्र बद्दी जाने वाले ऐसे यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा देखा जा रहा है। यात्रियों के इसी बढ़ते दबाव को देखते हुए रोडवेज ने बद्दी मार्ग पर दो इलेक्ट्रिक बसों को सेवा में उतारा है। इस रूट पर पहली बस सुबह 05:10 बजे अंबाला सिटी से रवाना होती है, जबकि दूसरी इलेक्ट्रिक बस सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर रही है।
विज्ञापन


कालका मार्ग पर दो शिफ्ट में चल रहीं 18 बस
कालका मार्ग पर भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। पहले इस मार्ग पर महज दो से तीन ई-बसें चल रही थीं लेकिन अब दो शिफ्टों में 18 बसें दौड़ रही हैं। अंबाला सिटी बस स्टैंड से अंबाला छावनी बस अड्डा होते हुए कालका जाने वाली पहली बस सुबह 04:30 बजे और अंतिम बस शाम 04:30 बजे रवाना हो रही है। इलेक्ट्रिक बसों की सुबह की पहली शिफ्ट में 10 बसें संचालन कर रही हैं जिसमें पहली बस सुबह 04:30, 05:40, 06:10, 06:40, 07:00 बजे, 07:30, 08:10, 08:40, 09:10, 09:40 बजे हैं। इसके बाद दोपहर व शाम की दूसरी शिफ्ट में 8 बसें संचालन कर रही हैं जो दोपहर 01:10, 01:40, 02:00, 02:20, 02:40, 03:10, 03:30 और आखिरी बस शाम 04:30 बजे की है, जो अंबाला सिटी और अंबाला छावनी बस अड्डा से यात्रियों को लेकर कालका की ओर रवाना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालका मार्ग पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों को देखते हुए बद्दी मार्ग पर भी दो बसें चलाई जा रही हैं।
- रमेश, मुख्य इंस्पेक्टर एवं प्रबंधक, बस अड्डा छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed