{"_id":"62b21fbf9a3a2e16dc56db51","slug":"in-your-kitchen-the-needy-will-get-food-for-ten-rupees-ambala-news-knl1122563153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी रसोई में जरूरतमंदों को दस रुपये में मिलेगा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी रसोई में जरूरतमंदों को दस रुपये में मिलेगा खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन शहर ने पुरानी अनाज मंडी में मंगलवार को अपनी रसोई की शुरूआत की। रसोई में जरूरतमंद लोगों को दस रुपये में खाना मिलगा। अपनी रसोई की शुरुआत सम्मेलन के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रितेश गोयल ने की। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने महाराजा श्री अग्रसेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर लोगों को भोजन वितरित किया।
रितेश गोयल ने युवा इकाई को बधाई देते हुए कहा कि पुरानी अनाज मंडी शहर का सबसे पुराना क्षेत्र है। यहां काफी तादाद में लोग काम करते हैं। मंडी में लोगों की संख्या को देखते हुए यहां पर रसोई की आवश्यकता थी। यह रसोई समाज के हर वर्ग के सहयोग से ही चलेगी। जिला अध्यक्ष मुकेश जिंदल ने कहा कि अपनी रसोई हफ्ते के सातों दिन चलेगी। इसका समय दोपहर 12:30 से दो बजे तक का रहेगा। एकम न्यास व श्री कल्याण कमल सत्संग समिति इसमें सहयोगी संस्था के रूप में काम करेगी। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेंद्र बंसल, अनिल, चेयरमैन सुमन मित्तल, शहरी अध्यक्ष रोबिन जिंदल, महासचिव रोहित गोयल, सचिव अर्पित अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, तरसेम गर्ग आदि मौजूद रहे।