{"_id":"613fae498ebc3e88b96ceb7f","slug":"in-the-suicide-note-i-love-you-mom-and-dad-the-student-got-the-final-final-survived-ambala-news-knl8311535","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में आई लव यू मम्मी-पापा लिख छात्रा ने गटकी फिनाइल,बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट में आई लव यू मम्मी-पापा लिख छात्रा ने गटकी फिनाइल,बची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। पारिवारिक कलह के चलते सोमवार को दयाल बाग निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा ने खुद को बाथरूम में बंद कर फिनाइल पी लिया। फिनाइल पीने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट पारिवारिक कलह का जिक्र करते हुए आई लव यू मम्मी-पापा लिखा है। परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला। छावनी नागरिक अस्पताल में इलाज के छात्रा की हालत में सुधार है।
बताया जाता है कि स्कूल से आने के बाद छात्रा खाना खाने की तैयारी कर रही थी। उससे पहले वह बाथरूम में गई और काफी देर तक बाहर ही नहीं आई। पहले तो परिजन इंतजार करते रहे। जब लंबा समय बीतने के बाद भी बाहर नहीं आई तो बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। छात्रा बेसुध हालत में पड़ी थी। फिनाइल की बोतल भी पास में पड़ी थी।
इसके बाद परिजन बेसुध हालत में छात्रा को उठाकर छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार हो गया। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए। महेश नगर थाना पुलिस का कहना था कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एक टीम छात्रा के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंची थी। उससे पहले ही अस्पताल से छुट्टी होने पर परिजन छात्रा को लेकर घर चले गए थे। पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।