फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the evening after the strong sun, the cold air increased the coolness

तेज धूप के बाद शाम को सर्द हवा ने बढ़ाई ठंडक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the evening after the strong sun, the cold air increased the coolness
अंबाला। समूचा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के बाद मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने अभी ठंड से राहत नहीं मिलने की चेतावनी दी है। हालांकि पिछले दो दिन से निकल रही धूप से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान मेें बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार और मंगलवार को भी मौसम को लेकर ऐसा ही पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। अभी ठंड और कोहरे की दोहरी मार पड़ने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दो फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वीरवार से एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ेगा। इससे जनजीवन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

सेहत को लेकर न बरतें लापरवाही
डाक्टरों का कहना है कि ठंड के मौसम में सेहत को लेकर अभी कोई लापरवाही न बरतें। अभी कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। अगर हल्का बुखार या फिर तबीयत खराब होती है तो तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लें। जरूरत हो तो डाक्टर के परामर्श के अनुसार कोविड टेस्ट करवाएं। दिन में चार से पांच बार गर्म पानी का सेवन करें। खुद तंदरुस्त रहें और दूसरों का भी ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed