फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   in meet murder case accused on remand

मीत को मौत के घाट उतारने के बाद भी सहम गए थे हत्यारोपी जब पता चला कि चल रही हैं सांसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
in meet murder case accused on remand
नगला के मीत हत्याकांड में हलदरी के राजमिस्त्री शाम लाल व सगे भाई विरेंद्र उर्फ बिंदर ने लोहे की सब्बल से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। हत्यारोपियों ने तो उसे अपनी तरफ से मार दिया था लेकिन अभी उसकी सांसे चल रही थी। लेकिन जब मीत के परिजन मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले जा रहे थे तो आरोपियों के मन में डर था कि अगर वह बच गया तो उनका राज खुल जाएगा परंतु मौत की खबर सुनकर आरोपियों ने राहत की सांस ली थी। अवैध संबंधों के कारण अंजाम दिए गए इस हत्याकांड में मृतक की प्रेमिका के पति देेवीलाल व उसके पिता गुरदेव सिह सहित चारों को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया। सीआईए-टू ने कोर्ट से छह दिन के रिमांड की मांग की है। एक फरवरी को साहा में दर्ज हत्या के मामले की तफ्तीश सीआईए ने कॉल डिटेल व मुखबिरों की मदद से सुलझाई।
विज्ञापन

शामलाल ने देवीलाल को उसकी पत्नी व मीत के अवैध संबंधों के बारे में बताया था तो वह छुटकारा पाने की इच्छा जताने लगा। पिता गुरदेव के साथ शामलाल को सुपारी का ऑफर दिया कि यदि वह मीत को ठिकाने लगा दे तो लाखों देगा। शामलाल ने मीत के भाई बिंदर को लालच देकर अपने साथ मिला लिया कि मौत के बाद प्रॉपर्टी उसकी हो जाएगी। घटना की रात मीत प्रेमिका से मिलने बाहर निकला तब पिता-पुत्र ने लाइट जलाकर बाहर इंतजार कर रहे बिंदर व शामलाल को अलर्ट कर दिया ताकि हमला कर सकें।
विज्ञापन

मीत हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों का पांच दिन का रिमांड लिया गया है ताकि वारदात में प्रयोग की गई लोहे की सब्बल बरामद की जा सके। अपनी तरह से दोनों ने मीत को मौत के घाट उतार दिया था। आनन-फानन में वहां से निकल गए। उन्हें नहीं पता था कि वह जिंदा है। पहले वे घबरा गए लेकिन अस्पताल से मौत की खबर सूचना पर राहत की सांस ली। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमन कुमार, इंचार्ज, सीआईए-टू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed