फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   IMA Narayangarh demands improvement in Ayushman Bharat scheme

Ambala News: आईएमए नारायणगढ़ ने आयुष्मान भारत योजना में सुधार की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
IMA Narayangarh demands improvement in Ayushman Bharat scheme
आईएमए नारायणगढ़ की टीम आयुष्मान योजना की दिक्कतों को बताती हुई। आईएमए
नारायणगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) नारायणगढ़ ने रविवार को निजी अस्पताल में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान इसमें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लंबित भुगतान, धीमी प्रक्रियाएं, और योजना में आ रही अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक दिक्कतों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

आईएमए नारायणगढ़ ने यह स्पष्ट किया कि अगर समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो इससे निजी अस्पतालों की भागीदारी में कमी आ सकती है, जिससे आमजन को नुकसान होगा। डॉ. अनिरुद्ध भूषण ने सरकार से जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की अपील की, ताकि इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ सही रूप से जरूरतमंद मरीजों तक पहुंच सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए नारायणगढ़ के प्रेसीडेंट डॉ. अनिरुद्ध भूषण ने की।
विज्ञापन







महीनों तक नहीं मिलता भुगतान

आईएमए नारायणगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि कई बार अस्पतालों को महीनों तक भुगतान नहीं मिलता जिससे अस्पताल प्रबंधन और सेवाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अभी नारायणगढ़ में एक अस्पताल में आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं कुछ अन्य अस्पताल इसके लिए आवेदन के फेज में हैं मगर उन्हें चिंता है कि लंबित भुगतान से वह कर्जे में न चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईएमए नारायणगढ़ द्वारा रखी गई मुख्य मांगें



- आयुष्मान योजना की भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

- तकनीकी गड़बड़ियों का स्थायी समाधान।

- अस्पतालों से समन्वय के लिए स्थायी हेल्पडेस्क की व्यवस्था की जाए।

- आयुष्मान लाभार्थियों के लिए पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed