{"_id":"669d942bcb836f8501a8172c6d84f156","slug":"illigel-construction-demolished-in-ambala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीपी ने अवैध कालोनी में तोड़ी सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीपी ने अवैध कालोनी में तोड़ी सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
सिटी के सुलतानपुर क्षेत्र के मनमोहन नगर के पास जिला योजनाकार विभाग ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण तोड़ दिया। साथ ही विभाग ने अवैध निर्माण में बनी पक्की सड़कों को तोड़ दिया। दरअसल, विभाग को अवैध कालोनी को विकसित करने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण तोड़ दिए। जिला योजनाकार अधिकारी रेनुका सिंह ने बताया कि विभाग ने अवैध निर्माण को लेकर पहले भी कई एरिया में कार्रवाई की है, मगर इसके बाद भी कई जगहों पर निर्माण किया जाता है। लेकिन विभाग अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी विभाग ने दुर्गानगर, बलदेव नगर एरिया में कई जगहों पर अवैध निर्माण हटवाए।
विज्ञापन