फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal vehicles will be banned, proposal for boom barrier is ready

Ambala News: अवैध वाहनों पर लगेगी रोक, बूम बेरियर का प्रपोजल तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Illegal vehicles will be banned, proposal for boom barrier is ready
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में खड़े वाहन। संवाद
अंबाला। अनाधिकृत वाहनों का प्रवेश छावनी रेलवे स्टेशन पर पूरी तरह से बंद हो जाएगा। यहां पर न तो ई-रिक्शा नजर आएंगे और न ही ऑटो। वहीं, सर्विस लेन में खड़े प्राइवेट वाहन जोकि टैक्सियों के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उन पर भी पाबंदी लगेगी।
विज्ञापन

रेलवे की पांच सदस्यीय टीम ने स्टेशन पर लगने वाले बूम बैरियर का खाका तैयार कर लिया है जोकि अब जल्द ही मान्यता के लिए मंडल रेल प्रबंधक के पास भेजा जाएगा, जिससे कि स्वीकृति मिलते ही तुरंत प्रभाव से काम भी शुरू कराया जा सके। बूम बैरियर की सबसे पहले सुविधा अंबाला मंडल के अधीन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुरु की गई थी जोकि शुरुआत में काफी विवादों में रही।
विज्ञापन

कभी किराये में बढ़ोतरी के लिए तो कभी वीआईपी आवागमन पर, लेकिन समय के साथ किए सुधारों के बाद अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बूम बेरियर की सुविधा काफी कारगर साबित हो रही है। ऐसे में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी यह सुविधा यात्रियों सहित वाहन चालकों के लिए काफी लाभदायक होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता होगा चौड़ा
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्रवेशद्वार का चौड़ा किया जाएगा। तीन लेन की मदद से वाहनों को सुव्यवस्थित किया जाएगा। रेलवे परिसर में प्रवेश द्वार के पास ही स्थापित किए गए भाप इंजन के साथ ही सर्विस लेन को बनाया जाएगा जोकि सीधा पार्किंग में जाएगी। इसके अलावा दूसरी पार्किंग लेन की मदद से रेलवे परिसर से होते ही निकासी द्वार तक पहुंच सकेंगे। वहीं तीसरी प्रमुख लेन वीआईपी आवागमन और इमरजेंसी वाहनों के लिए होगी ताकि इन वाहनों के स्टेशन पर प्रवेश करने के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो।
डीआरएम के निर्देश पर तैयार किया प्रस्ताव
अंबाला मंडल के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक ने अपने पहले निरीक्षण के दौरान देखा था कि रेलवे परिसर में वाहनों का बहुत ही जमावड़ा है। इस दौरान उन्होंने अव्यवस्थाओं के लिए फटकार भी लगाई थी, साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए थे कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी बूम बेरियर की सुविधा शुरु की जाए ताकि अनधिकृत वाहनों का प्रवेश बंद हो और स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को सुविधा मिल सके।

वर्जन
बूम बैरियर की योजना को सिरे चढ़ाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसमें पांच अलग-अलग विभागों के कर्मचारी तैनात किए थे। जल्द ही बूम बेरियर से संबंधित रिपोर्ट और डिजाइन मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष पेश किया जाएगा ताकि स्टेशन पर आने वाले वाहनों के लिए उचित प्रबंध किए जा सकें।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में खड़े वाहन। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed