फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   illegal gratification

फाइल पर हस्ताक्षर करवाने के नाम पर ली 2100 रुपये की घूस, सीसीटीवी में कैद हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
illegal  gratification
illegal gratification - फोटो : Ambala
अंबाला। नगर परिषद में घूसखोरी का एक मामला उजागर हो गया। 13 साल से लटकी म्यूटेशन की एक फाइल पर साइन करवाने के लिए रेंट ब्रांच के एक कर्मचारी ने 2100 रुपये की घूस ले ली। इसके बावजूद वह फाइल पर ईओ के साइन नहीं करवा पाया। उल्टा फाइल में दो शपथपत्र कम होने की बात कहकर फिर बुजुर्ग दंपत्ति को टालने का प्रयास किया। पर इस बार कर्मचारी पर यह दाव उल्टा पड़ गया। फाइल पर साइन करवाने की एवज में लिए घूस के पैसे वह वापस लौटाते समय मोबाइल फोन में कैद हो गया। इस बात पर जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष आशीष पासी ने मामले को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

रिहायशी भवन की थी म्यूटेशन
सिकलीघर मोहल्ला के रहने वाले श्याम लाल अरोड़ा ने 13 साल पहले अपने रिहायशी भवन की म्यूटेशन से जुड़ी फाइल जमा करवाई थी। तमाम दस्तावेज पूरे होने के बावजूद यह फाइल अभी तक लटकी हुई है। कुछ रोज पहले ही रेंट ब्रांच के एक कर्मचारी ने फाइल पर ईओ के साइन करवाने का भरोसा दिया था। इसकी एवज में उसने अरोड़ा से 2100 रुपये की घूस ले ली थी। आप नेता आशीष पासी ने बताया कि सोमवार को वे खुद कर्मचारी के साथ ईओ ऑफिस आए थे। तब उनके सामने ही कर्मी फाइल लेकर ईओ ऑफिस में गया। अंदर से घूमकर वापस लौट आया। तब उसने कहा कि फाइल में दो शपथपत्र कम हैं। हालांकि जांच में उसकी बात झूठी निकली। इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। पासी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। कर्मी
विज्ञापन

वीडियो बनाने का विरोध करता रहा। पासी ने कई बार उसे रिश्वतखोर भी कहा। जिसके कारण कई कर्मचारी व पुलिस कर्मी मौके पर जमा हो गए।
यह सीन हुआ कैमरे में कैद
हंगामे के दौरान ही कर्मी ने कई बार अपनी जेब से 2100 रुपये निकालकर वापस करने का प्रयास किया। धक्कामुक्की के दौरान ही उसने बुजुर्ग को पैसे वापस कर दिए। यह पूरा सीन मोबाइल फोन में कैद हो गया। बाद में जांच के दौरान दूसरे कर्मचारियों ने फाइल में दस्तावेज पूरे होने की बात कही। बुजुर्ग श्याम लाल के बेटे दीपक अरोड़ा ने बताया कि उसके परिजन ही फाइल पर साइन करवाने के लिए 13 साल से यहां चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि रिश्वत लेने के बावजूद उनकी फाइल पर साइन नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम से करेंगे मुलाकात: पासी
आप नेता आशीष पासी ने कहा कि रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर अब वे कर्मी
के खिलाफ पहले ईओ को शिकायत करेंगे। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर एसडीएम से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed