फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   IG wrote to ACS, said - DGP can take action against me

आईजी ने एसीएस को लिखा पत्र, कहा-डीजीपी दुर्भावना वश कर सकते हैं मेरे खिलाफ कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
IG wrote to ACS, said - DGP can take action against me
आईजी वाईपूर्ण कुमार और डीजीपी मनोज यादव के बीच शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अपने ही आलाधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज करवाने को लेकर 19 मई को आईजी ने अंबाला के एसपी को शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ। ऐसे में अब पूरे मामले को लेकर दोबारा से आईजी वाईपूर्ण कुमार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग को पत्र लिखकर केस दर्ज कराने की गुहार लगाई है। साथ ही आशंका जताई कि दुर्भावना वश उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

आईजी की ओर से अंबाला एसपी को दी गई शिकायत के बाद इसकी जांच डीएसपी कैंट रामकुमार की ओर से किया जा रहा था। इस संबंध में जब डीएसपी ने मेल से दस्तावेज और साक्ष्य मांगे तो आईजी ने उनकी जांच पर सवाल उठाया था। कहा था कि सीनियर अफसर के खिलाफ जूनियर कैसे जांच कर सकता है, वो भी बिना दोनों पक्षों के बयान लिए बिना। इसके बाद डीएसपी अंबाला कैंट रामकुमार ने सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट में केस दर्ज करने की कोई सिफारिश नहीं की गई। यह रिपोर्ट जिला न्यायवादी की रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है। दूसरी ओर एकबार फिर आईजी वाईपूर्ण कुमार ने एसीएस को जो दोबारा शिकायत भेजी है उसकी कापी डीजीपी हरियाणा, डीजी विजिलेंस, डीजीपी स्टेट क्राइम ब्रांच, एडीजीपी सीआईडी, एडीजीपी एडमिनिस्ट्रेशन, एडीजीपी लॉ एंड आर्डर और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed