फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If you insulted the retired employees, then gave a sit-in

रिटायर कर्मचारियों का किया अपमान तो दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
If you insulted the retired employees, then gave a sit-in
अंबाला सिटी। रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा ने कार्यकारी अभियंता एसवाईएल सिंचाई विभाग के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। यह धरना रिटायर कर्मचारी मोहनलाल के मेडिकल बिल की पेमेंट नहीं किए जाने के संदर्भ में किया गया। धरने की अध्यक्षता राज्य नेता करनैल सिंह ने की। वह मंच संचालन कुलदीप सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता द्वारा रिटायर कर्मचारी संघ के सदस्यों का अपमान किया गया। उन्होंने बताया कि मोहनलाल रिटायर होने के बाद खतरनाक बीमारी कैंसर से पीड़ित है। जब उन्होंने कर्मचारी से बिल की पेमेंट के बारे में पूछा तो सदस्यों को भला बुरा कहा और धमकी देते हुए बाहर कर दिया। धरने में रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान धर्मवीर सिंह, पशुपालन राज्य नेता कृष्ण लाल सागर, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार, यूनिट सचिव विकास वर्मा, पारस प्रसाद, पब्लिक हेल्थ उप प्रधान रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed