फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If Congress had not done I and mine politics, it would have won all the seats: Selja

मैं और मेरा की राजनीति न करते तो सभी सीटें जीतती कांग्रेस: सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
If Congress had not done I and mine politics, it would have won all the seats: Selja
अंबाला शहर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता में प्रश्नों के जवाब देतीं नवनिर्वाचित सिरसा से सांस
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सिरसा से सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार अंबाला आईं कुमारी सैलजा के तेवर तल्ख नजर आए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मैं और मेरा की राजनीति न करते तो सभी सीटें कांग्रेस के पास होती।
उन्होंने कहा कि हिसार से चंद्रमोहन का नाम लिया जा रहा था। वे चुनाव लड़ते तो अच्छे मार्जन से जीतते। फिर भी कांग्रेस ने हिसार सीट जीती है। करनाल जैसा क्षेत्र जो सीएम सिटी था वहां निर्णय लेने में देर हुई। यहां तय ही नहीं किया कि मजबूत उम्मीदवार कौन है, किसको लड़ाया जाए। टिकट दिलाया तो जिताने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।
विज्ञापन

गुरुग्राम में बाहर से उम्मीदवार को लाना ठीक नहीं था। इसी प्रकार एक उदाहरण के तौर पर सोनीपत आपका क्षेत्र है यहां हरिद्वार से उम्मीदवार को लाए, हालांकि वे जीते, मगर जीत का मार्जन और बड़ा हो सकता था। इसीलिए हम अपने साथियों को चेता रहे हैं कि देश के लोगों की सोचें, कार्यकर्ताओं की सोचें, परिवार की नहीं लोगों की सेवा का सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने कहा कि समीक्षा हुई तो वह कभी कहने से नहीं चूकेंगी कि क्या गलतियां हुईं। जो हमारे प्रभारी हैं, उनको यह समझना चाहिए कि लोगों को जोड़कर चुनाव लड़े जाते हैं। जमीन को समझना पड़ता है। विधानसभा चुनाव में सीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कुमारी सैलजा ने कहा कि अगर हम सत्ता में हैं तो जो उस समय का मुख्यमंत्री है, वह आगे पांच साल लीड करता है। अगर हम विपक्ष में हैं तो हमेशा सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।

राव दान सिंह की टिकट पर कुमारी सैलजा ने कहा कि कायदे से राव दान सिंह को गुरुग्राम में टिकट मिलनी चाहिए थी, उन्हें फंसा भी दिया लड़वा भी दिया। अहीरवाल से और हरवा भी दिया। विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने कहा कि हमने वो दौर भी देखा है जब 1987 में विधानसभा चुनाव में हमारे खिलाफ माहौल था। तब विपक्ष 85 सीटें जीता था। आज वैसा ही माहौल है। इस बार ढंग से चुनाव लड़े तो मौका पूरा है। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन, विधायक शमशेर सिंह गोगी, शैली चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर और पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed