फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If a wheat thief is caught, he threatens to eat sulfas

गेहूं चोर पकड़ा तो दी सल्फास खाने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
If a wheat thief is caught, he threatens to eat sulfas
मकान के साथ लगते बाड़े में रखी टंकी में से गेहूं चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चोरी करने के बाद पकड़ा गया तो युवक ने सल्फास खाने तक की धमकी दे दी।
विज्ञापन

गांव बरौली के करनैल सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को दोपहर सवा दो बजे सूचना मिली कि बाड़े में रखी टंकी में से मोहित नामक युवक गेहूं के कट्टे भर उन्हें ले जाने की फिराक में है। साथियों के साथ बाड़े में पहुंचा तो युवक को सरेआम गेहूं के कट्टों को चोरी करते देख लिया। शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। जांच की तो बाड़े की दीवार के बाहर 3 बैग गेहूं के भरे पड़े थे तथा एक बैग बाड़े के अंदर गेहूं से भरा पड़ा था। तभी गांव के भी अन्य लोग इकट्ठे हो गए और मोहित के परिवार वाले मोहित को लेकर मौका पर आ गये। चोरी करने वाले से जब सवाल किए तो उसने हाथ में सल्फास की पुड़ी दिखाते हुए खाने की धमकी दी। पुलिस ने करनैल की शिकायत पर मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed