फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ICU unit did not start even after getting extra time

Ambala News: अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी शुरू नहीं हुई आईसीयू यूनिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
ICU unit did not start even after getting extra time
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी में बन रही आईसीयू यूनिट अतिरिक्त समय दिए जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। विभाग को 10 अगस्त तक यूनिट शुरू करने का अतिरिक्त समय दिया गया था। लेकिन पूरा एक माह बीत जाने के बाद भी यूनिट को शुरू नहीं किया गया है जबकि काम लगभग पूरा हो गया है। यूनिट शुरू न होने के कारण रोजाना मरीजों को पीजीआई रेफर किया जा रहा है। विभाग ने यूनिट को बनाने के लिये 10 से 12 लाख रुपए खर्च किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने आईसीयू यूनिट का निरीक्षण भी किया था। अधिकारियों ने कहा कि यूनिट बनकर तैयार हो गई है। यहां पर अब एसी और बिजली का कनेक्शन करने हैं। जिसके लिए काम जारी है। गौरतलब है कि सरकार के निर्देशों पर प्रदेश भर में आईसीयू यूनिट बनाने के निर्देश दिए गए थे। अंबाला छावनी और सिटी में भी छह-छह बेड की आईसीयू यूनिट और इसके साथ ही एचडीयू यूनिट भी बनाई गई है। लेकिन अभी तक इन्हें शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

एसी की नहीं हुई फिटिंग
आईसीयू यूनिट में छह बेड स्थापित किए गए हैं। मंगलवार को यहां पर वेंटीलेटर भी लगवा दिए गए हैं। यूनिट में एसी की भी सुविधा होगी। इसके लिए टॉवर एसी लगाएं जांएगे। अभी तक एसी की फिटिंग के लिए तार भी नहीं लगाई गई है। वहीं मेडिकल एयर और आक्सीजन के कनेक्शन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक माह हो रही 150 मरीज रेफर
जिला नागरिक अस्पाल अंबाला सिटी और छावनी में रोजाना गंभीर मरीज आते हैं। प्रत्येक माह दोनों अस्पताल से करीब 150 मरीज रेफर किए जाते हैं। आईसीयू शुरू होने से सैंकड़ों मरीजों को सुविधा मिलेगी। कई बार मरीज इतने गंभीर होते हैं कि चंडीगढ़ तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। आईसीयू के लिए फिलहाल जिले के दोनों एनेस्थेटिस्ट चिकित्सक ही मरीजों का उपचार करेंगे। हालांकि विभाग की ओर से निदेशालय को दो इंटेंसिविस्ट चिकित्सक भी मांगे गए थे लेकिन निदेशालय की ओर से अभी तक उनकी नियुक्ति नहीं हुई है।

आईसीयू लगभग तैयार है, कुछ उपकरणों के लिए बिजली के कनेक्शन करवाने बाकी है। एक सप्ताह के भीतर काम पूरा करवा लिया जाएगा। इसके बाद यूनिट को शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल के स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिलवाया गया है।
-डॉ़ पूनम चौधरी, पीएमओ नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed