फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'I' disappears in love and only God remains: Premanand

प्रेम में ‘मैं’ मिटता है और सिर्फ परमात्मा रह जाता है : प्रेमानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
'I' disappears in love and only God remains: Premanand

विज्ञापन
अंबाला। श्री बांके बिहारी मंदिर गोविंद नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस हरिद्वार से पधारे स्वामी प्रेमानंद महाराज ने विदुर जी के प्रेम पूर्ण चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने राजा धृतराष्ट्र का छप्पन भोग छोड़ा और महात्मा विदुर के घर आकर केले के छिलके का भोग लगाया, क्योंकि परमात्मा प्रेम के भूखे हैं।
प्रेम में ‘मैं’ मिटता है और केवल ‘तू’ यानि परमात्मा रह जाता है। मैं को मिटाने का नाम भक्ति है। वाराह अवतार और कपिल अवतार की कथा सुनाते हुए स्वामी जी ने कहा कि हमारे भीतर का लोभ हिरण्याक्ष है व संतोष वाराह है। सबसे बड़ा धन संतोष है। संतोष रूपी धन के द्वारा लोभ रूपी हिरण्याक्ष का वध करना चाहिए। मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है।
विज्ञापन

मन एक ही है अगर संसार के भागों में लगे तो बंधन का कारण हो जाता है और यदि यही एक मन परमात्मा की भक्ति में लग जाए तो मुक्ति प्रदान करने वाला होता है। सभा के प्रधान दिनेश बहल एवं महासचिव रमेश धीमान ने बताया कि यह कथा मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले पुराने एवं वयोवृद्ध सदस्यों के इतिहास को नमन करने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों को जोड़ने का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में अविनाश शर्मा, अरूण गुप्ता, संदीप वासन, पुनीत वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, बृजमोहन, सतीश दुआ, दीपा, नीतू, पवन कोहली, चन्द्र मोहन, शीला, शबनम, पुंज एवं दिनेश चोपड़ा एवं सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। आज प्रसाद की व्यवस्था मुसद्दीलाल परिवार, भाटिया जी, नागपाल एवं मल्होत्रा परिवारों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed