{"_id":"6282a4d4c0f2b26ac15c18c7","slug":"husband-on-one-day-remand-in-dowry-murder-case-ambala-news-knl108417617","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के मामले में पति एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के मामले में पति एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। दहेज हत्या के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किए गए मृतका के पति मुनीर को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। बता दें कि पंचकूला थाना रायपुररानी के गांव सुल्तानपुर वासी नायब अली ने पुलिस को शिकायत दी है। उसमें उन्होंने बताया कि उसने अपनी बड़ी लड़की जुबैदा (21 ) की शादी 20 फरवरी 2021 को गांव गुज्जर माजरा गदौली के मुनीर से की थी। शादी के बाद बेटी 6-7 माह से गर्भवती थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार मेरा दामाद मुनीर व उसकी मां मुरजैना दान-दहेज से खुश नहीं थे। वे बेटी को दहेज लाने के लिए ताने मारते रहते थे और पैसे लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। मेरे एक रिश्तेदार मुश्ताक निवासी गांव पम्मूवाला जिला यमुनानगर ने फोन पर सूचना दी कि आपकी पुत्री जुबैदा की मौत हो चुकी है। वे कुछ परिजनों के साथ अपनी बेटी की ससुराल की ओर चल दिए। नायब अली के अनुसार अभी हम रास्ते में ही थे कि हमारे पास किसी का फोन आया कि उनकी पुत्री जुबैदा की लाश को उसके ससुराल वाले दफनाने का प्रयास कर रहे हैं। मैंने उसी समय 112 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया।
पुलिस को साथ लेकर हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि जुबैदा का शव चारपाई पर पड़ा था और उसके नाक से सफेद झाग निकल रही थी। उसके गले पर हल्की चोट के निशान भी थे। उसी समय पुलिस मेरी बेटी के शव को सरकारी अस्पताल नारायणगढ़ में लेकर पहुंची।