फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband accused of kidnapping two children

पति पर दो बच्चों को अगवा करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of kidnapping two children
अंबाला। एक महिला ने अपने पति, उसकी दूसरी पत्नी और सास पर उसके दो बच्चों को स्कूल से अगवा करने का आरोप लगाया। थाना महेश नगर पुलिस ने महिला के पति, उसकी पत्नी और सास के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में किरण बाला ने बताया कि वह रेसकोर्स एमइएस कॉलोनी छावनी में रहती है। उसकी शादी सुरिंद्र के साथ 31 अक्तूबर 2009 को हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे उसके साथ रहते हैं। उसका पति सुरिंद्र मारुति कंपनी में सुपरवाइजर है। पति व सास ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके पति ने बिना तलाक लिए दूसरी महिला से विवाह कर लिया। उसने बताया कि वह बच्चों को ससुर के पास छोड़कर मायके गई हुई थी। इस दौरान पति, उसकी दूसरी पत्नी और सास मिलकर नौ सितंबर को टैंडर हार्ट हाई स्कूल, छावनी से बिना बताए दोनों बच्चों को अगवा करके ले गए। किरण ने बताया कि उसके पति ने उसके खिलाफ अदालत अंबाला में एक तलाक का मुकदमा दायर किया हुआ है। इसमें पति ने साफ माना है कि बच्चे किरण के पास ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed