फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hunger strike of sanitation workers, raised demand for confirmation

Ambala News: सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल, पक्का करने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike of sanitation workers, raised demand for confirmation
नारायणगढ़। प्रदेश सरकार व अफसरशाही के विरोध में सोमवार को सफाई कर्मचारी नगर पालिका गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने वादे के मुताबिक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग। मजदूर संगठन सीटू ने कर्मचारियों का समर्थन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ( एसकेएस) के आह्वान पर पालिका के पांच सफाई कर्मचारी प्रधान मांगे साहिब के नेतृत्व में दीपक, अशोक, सोम नाथ व शीश पाल क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

यूनियन इकाई सचिव धर्मवीर ने कहा कि सरकार ने आठ फरवरी नियमित भर्ती के माध्यम से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए थे। डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री की सफाई कर्मियों को एक हजार रुपये स्वच्छता भत्ता देने की घोषणा पर भी अमल नही हुआ है। नगर पालिका प्रशासन अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा देने में भी आना कानी कर रहा है। यूनियन को मजबूर होकर मांगों को लागू करवाने के लिए राज्यव्यापी क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करनी पड़ी है जोकि चार अप्रैल तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


आधे कर्मचारियों के भरोसे सफाई
सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के नेता सतीश सेठी ने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार ने नारायणगढ़ के मुख्य बाजार समेत कुल 15 वार्डों की साफ-सफाई के लिए 57 पद मंजूर किए हैं। नियम के मुताबिक 400 जनसंख्या पर एक सफाई कर्मी दिया गया है। इसके आधार पर 80 से ज्यादा सफाई कर्मचारी बनते हैं। सेठी ने कहा कि वर्तमान में तो आधे 41 कर्मचारी ही काम करते हैं। इनमें 7 पक्के ओर 34 कच्चे कर्मचारी हैं। इन हालात में शहर की हर दिन साफ सफाई किसी भी सूरत में सम्भव नही है। सीटू मांग करता है कि पे-रोल पर काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए। शहर की आबादी व क्षेत्रफल के हिसाब से अतिरिक्त पद मंजूर कर पक्की भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed