{"_id":"577d597a4f1c1be42f7f9e93","slug":"hungama-on-majri-bijli-feder-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरी फीडर पर बिजली उपभोक्ताओं का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरी फीडर पर बिजली उपभोक्ताओं का हंगामा
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस घंटे से बिजली कट झेल रहे लोगों का गुस्सा बुधवार देर रात को फूट गया। माजरी फीडर पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने जमकर हंगामा किया। इन लोगों का कहना है कि घंटों बीत चुके हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई, जबकि गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है।
ग्रामीणों में अच्छर सिंह, जसविंदर सिंह, नरेश, कुलवंत, राणा, महेश, जसपाल, जोध का कहना है कि बुधवार सुबह करीब डेढ़ बजे (आधी रात) को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके कारण गांव उगाड़ा, ठरवा, माजरी, मरदों साहिब सहित कईं अन्य गांवों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो अधिकारियों को फोन किया गया, जिन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली आपूर्ति जल्द सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक ओर भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं तो दूसरी ओर बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। शाम तक इंतजार करने पर नहीं आई, जबकि अधिकारियों ने सात बजे बिजली आने की बात की। कुछ देर के लिए बिजली आई और फिर इसे बंद कर दिया गया। इसी से गुस्साए लोग माजरी फीडर पर एकत्रित हो गए और हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन उनके फोन ही बंद रहे। उनका कहना है कि यह हालात लगातार बने हुए हैं, जबकि कोई इस बारे में सुनवाई नहीं करता। यदि यही हालात रहे तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण फीडर पर डटे हुए थे।