फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Human Rights Day celebrated in Sikh Senior Secondary School, give rights to students

सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया मानव अधिकार दिवस, छात्रों को बताए अधिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Day celebrated in Sikh Senior Secondary School, give rights to students
अंबाला। सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार का मानव अधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्रों को मानवाधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर रमेश बंसल तथा सुधीर गुप्ता, विनय गोयल, मुकेश गुप्ता, अंजली वधावन, गुरचरण सिंह, डॉ जोगिंद्र , रणवीर सिंह फौजी, राजेंद्र सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक कमेटी, प्राचार्य सुखजिंदर कौर, उपप्राचार्य रीटा शर्मा तथा स्टाफ ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर उपप्राचार्य रीटा शर्मा ने मानव अधिकारों की जानकारी दी। अध्यापिका पूनम राज व रूपिंदर ने मंच का संचालन किया। आठवीं कक्षा की मुस्कान, ग्यारहवीं के चिराग, करण व बाहरवीं की अंजली ने मानव अधिकारों के बारे में बताया। दसवीं कक्षा की छात्रा योगिता ने कविता के जरिये मानव अधिकारों के बारे में बताया। इस मौके पर छात्रों ने नाटक और चित्रकला के जरिए भी अपनी भावों को प्रकट किया। विद्यालय की हिंदी प्राध्यापिका रितु भारद्वाज ने भी विचार रखे। प्राचार्य और प्रबंधक समिति से जगजीत सिंह की व सुखजिंदर कौर कीथ ने सभी अतिथियों का स्मृति चिह्न व शाल देकर सम्मानित किया। संवाद
भाषण और पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया मानवाधिकार दिवस का महत्व
नारायणगढ़। डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य आरपी राठी के दिशा निर्देशानुसार विद्यार्थियों के लिए के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर मेकिंग और कविता वाचन में भाग लिया। विद्यार्थियों ने भाषण में मानवाधिकार दिवस पर विस्तृत जानकारी दी। इसी प्रकार पेंटिंग में भी विद्यार्थियों ने मानव के अधिकारों के प्रति सचेत करती हुई विभिन्न कृतियों का निर्माण किया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहा और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस प्रति वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक जन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने अधिकारों का प्रयोग सीमा में रहकर करें
अंबाला। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स अंबाला में शुक्रवार लिट्रेरी सोसायटी एवं सोशल साइंसेज फोरम के संयुक्त तत्वावधान में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक वक्तव्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका प्रो.एकता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मानवाधिकारों की विस्तृत जानकारी दी ।

उन्होंने कहा कि हमें तीस मानवाधिकार प्राप्त हैं, जिनके प्रयोग के लिए हम पूर्ण रूप से स्वतंत्र हैं, परंतु मानव का कर्तव्य है कि वह अपने अधिकारों का प्रयोग सीमा में रह कर करें तथा दूसरों के अधिकारों का हनन न करें। प्राचार्या अनीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का भी ज्ञान होना चाहिए। यह अत्यंत आवश्यक है कि हम मनुष्य के साथ प्रकृति तथा अन्य प्राणियों के अधिकारों को कोई हानि न पहुंचाएं, क्योंकि हम सभी एक दूसरे पर आश्रित हैं । कार्यक्रम का संयोजन प्रो.मुक्ता अरोड़ा, प्रो.शुभदा ठाकुर,प्रो. एकता शर्मा ने किया । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed