फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   huge amount tablets & abortion kits recovered

24 हजार नशीली गोलियों संग तस्कर काबू

Fri, 21 Aug 2015 01:02 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
सीआईए टू व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया। छानबीन के दौरान व्यक्ति से करीबन 23680 नशीली दवाइयां व कैप्सूल बरामद किए है। दवाइयों में गर्भपात की सौ किट्स भी बरामद की गई है। फिलहाल सीआईए टू व स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डाक्टर बीबी लाला व सीआईए टू इंचार्ज जयप्रकाश दहिया ने बताया कि यह हेल्थ डिपार्टमेंट और पुलिस विभाग का ज्वाइंट एक्शन था। उनके अनुसार उन्हे गुप्त सूचना थी कि अंबाला से इन दवाओं की तस्करी होने वाली है। इसलिए झाल बिछाकर तस्कर को काबू किया गया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि ये सभी दवाइयां व कैप्सूल प्रतिबंधित है। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीबन सौ गर्भपात की किट्स के साथ साथ नींद व काफी संख्या नशीली दवाइयां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पिछले दिनो एक आरोपी को हिरासत में लिया हुआ था और उससे पूछताछ जारी थी। उसी की निशानदेही पर स्पेशल टीम ने नशा तस्कर को पकड़ा है। सीआईए टू की टीम में पीएसआई सतनारायण, एसआई सतनारायण, एएसआई कुशलपाल, एसई दलबीर सिंह, एएसआई राम सनुज मौजूद रहे और स्वास्थ्य विभाग की टीम में डिप्टी सिविल सर्जन अंबाला बीबी लाला व ड्रंग कंट्रोल आफिसर दिनेश कुमार मौजूद रहे।

साथी ने किया था रिमांड में खुलासा
सीआईए टू इंचार्ज जय प्रकाश दहिया ने बताया कि 18 अगस्त को नशीली दवाइयों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। इसी पूछताछ के दौरान आरोपी ने  बताया था कि वे मुजफ्फरनगर के रहने वाले मनोज नाम के व्यक्ति से नशीली दवाएं लाता था। पुलिस आरोपी सुनील को लेकर मुजफ्फरनगर जा रही थी। तभी आरोपी ने पुलिस से आग्रह किया वे बस स्टैंड के पास पुल के नीचे चले, क्योंकि उसे अंदेशा है कि मुजफ्फनगर से नशीली दवाओं का तस्कर अंबाला दवाओं की खेप ला रहा है। पुलिस उसे लेकर पुल के नीचे ले गई। तभी आरोपी ने पुलिस को एक बैग पकड़े व्यक्ति की ओर इशारा किया।

पुलिस ने भी तुरंत उस व्यक्ति को राउंड अप कर लिया और उसे हिरासत में ले लिया। उसके बैग की जब तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान हो गई। बैग में से 23680 नशीली गोलियां और सौ गर्भपात की किट् बरामद हुई। इसी दौरान स्वास्थ्य महकमे की टीम ने दवाओं को गिनकर अपने कब्जे में ले लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल सर्जन अंबाला बीबी लाला ने बताया कि ये तमाम दवाएं प्रतिबंधित है और लाखों रुपये की है।



स्वास्थ्य विभाग व सीआईए टू की टीम ने संयुक्त रूप से नशीली दवाओं की खेप पकड़ी गई है। फिलहाल मुजफ्फरनगर निवासी मनोज कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से रिमांड के दौरान नशीली दवाईयां की सप्लाई के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
-जय प्रकाश दहिया, सीआईए टू इंचार्ज, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed