फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   How to maintain: Plants drying up in the park, swings broken

कैसा रखरखाव : पार्क में सूख रहे पौधे, झूले टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
How to maintain: Plants drying up in the park, swings broken
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 में प्रशासन की ओर से करीब 16 पार्क बनाए गए हैं, लेकिन पार्कों के रखरखाव के लिए पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों पार्कों में कुछ पौधे रोपित किए गए थे जोकि एक-एक कर सूख रहे हैं। कुछ पार्कों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। पार्कों के अंदर व बाहर जंगली घास उग गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पार्कों के झूले टूटे पड़े हैं, जिन्हें दुरुस्त नहीं करवाया गया। लोगों का यह भी कहना है कि बच्चों के खेलने के लिए प्रशासन की ओर से झूले आदि लगाए गए थे, लेकिन वेलफेयर एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों ने बच्चों को पार्क में खेलने से सख्त मना किया जा रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों व बच्चों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि झूले बच्चों के मनोरंजन का साधन हैं। जिससे बच्चों को वंचित रखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से सभी पार्कों में ओपन जिम और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए जा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सेक्टर के बीच बने पार्कों की ओर प्रशासन जरूर ध्यान दे।
विज्ञापन

नहीं मिल रहा लाभ
सेक्टर के पार्कों में लगाए गए कुछ झूले खस्ता हालत में हैं। इस कारण बच्चे उन झूलों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि उनको तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाए। -रशिवम शर्मा, स्थानीय निवासी, सेक्टर नौ, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं किए पुख्ता इंतजाम
पार्कों के रखरखाव के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। पार्कों की दीवार में लगी ग्रिल व दीवारों पर पेंट आदि होना बहुत जरूरी है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। -चंद्रमोहन कौशल, स्थानीय निवासी, सेक्टर नौ, अंबाला सिटी।
बच्चों को खेलने से किया मना
पार्कों के बीच झूले लगाए गए थे, जिससे बच्चे मनोरंजन कर खेलने का लुत्फ उठाते थे, लेकिन एसोसिएशन से संबंधित लोगों ने बच्चों को खेलने से मना कर दिया है। -इंद्रजीत कौशल, स्थानीय निवासी, सेक्टर नौ अंबाला सिटी।
जमीन का स्तर नहीं ठीक
कुछ पार्क बरसाती सीजन में जलमग्न रहते हैं। प्रशासन को चाहिए कि जिन पार्कों का जमीनी स्तर ठीक नहीं है, उसे तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाएं ताकि परेशानी न हो। -जेएल आहुजा, स्थानीय निवासी, सेक्टर नौ, अंबाला अंबाला सिटी।
ध्यान देने की जरूरत
एसोसिएशन की ओर से कुछ समय पहले पार्क में पौधे लगवाए गए थे, लेकिन गर्मी और रखरखाव के अभाव में पौधे सूखने की कगार पर हैं। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। -एसएस अरोड़ा, स्थानीय निवासी, सेक्टर नौ, अंबाला सिटी।

पार्कों से संबंधित लोगों की शिकायत अभी तक संज्ञान में नहीं आई है। यदि स्थानीय किसी प्रकार की समस्या है तो वह लिखित शिकायत दें, उस पर अमल जरूर किया जाएगा। -हितेश कुमार, एसडीएम अंबाला, सीनियर अधिकारी हुडा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed