फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   House shop has been built for 30 years, attempts are being made to occupy

30 साल से बना रखा है मकान दुकान, कब्जे का हो रहा प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
House shop has been built for 30 years, attempts are being made to occupy
धोखाधड़ी, मारपीट व गुंडागर्दी करते हुए जबरदस्ती लोगों के मकान व दुकानें हथियाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में कालाआंब मौजा निवासी कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी, जिसके बाद अब आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को भेजी शिकायत में परमार सिंह निवासी कालाआंब मौजा व अन्य 10-12 लोगों ने बताया कि वह कालाआंब मौजा डेरा के रहने वाले हैं। पिछले लगभग 30 वर्षों से भी अधिक समय से वे मकान बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं। साथ ही दुकानें बनाकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। बताया गया कि आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर उक्त जमीन अपने नाम करा लिया और अब जबरन लोगों के मकान-दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध करने पर धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आए दिन लगभग 15-20 गुंडा प्रवृत्ति के लोग सरेआम अवैध हथियारों से लोगों को धमका रहे हैं और खुद दुकानों को तोड़कर कब्जा भी कर रहे हैं। आरोपियों की ओर से कहा जा रहा है कि तुम्हारी रजिस्ट्रियां दूसरे नंबर के प्लाट में हैं इसलिए या तो तुम मकान खाली करो या कीमत अदा करो। आरोप है कि पीड़ितों के मकान-दुकान कब्जाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। मामले के जांच अधिकारी कालाआंब चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से प्राप्त हुई परमार सिंह और गांव के एक दर्जन लोगों की शिकायत पर लगभग आरोपी जसबीर सिंह, रोहिता, नीलू, गुरप्रीत सिंह, दलबीर सिंह, विक्रम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed