फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   House occupied, four nominated including Taya and Bua

Ambala News: मकान पर कब्जा, ताया व बुआ सहित चार नामजद

Sat, 29 Apr 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 29 Apr 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
House occupied, four nominated including Taya and Bua
अंबाला। गांव हुमायूंपुर में माता-पिता की मौत के बाद ताया, बुआ सहित अन्य रिश्तेदार पर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ताया गुरदेव सिंह व इनके पुत्र सोहन सिंह, मान सिंह व बुआ राम कौर पर मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव हुमायूंपुर निवासी जसविंद्र कौर उर्फ टोनी व अन्य ने बताया कि उनकी माता करनैल कौर व पिता काका सिंह की मृत्यु हो चुकी है। उनके पिता तीन भाई है, जिनमें बड़ा भाई गुरदेव सिंह, काका सिंह व गुरमेल सिंह है। माता- पिता की मृत्यु के बाद ताया गुरदेव सिंह व इनके पुत्र सोहन सिंह, मान सिंह व बुआ राम कौर ने पिता के घर पर कब्जा कर लिया है। मकान में करीब 6-7 लाख रुपये का घरेलू सामान भी पड़ा हुआ है। इसको लेकर एक पंचायती फैसला व महिला पुलिस थाना में भी फैसला हो गया था। लेकिन उसके बाद भी उन्हें उनके मकान का कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed