फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister listened to the instructions given to solve the problems

गृहमंत्री ने सुनीं समस्याएं समाधान के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Home Minister listened to the instructions given to solve the problems
अंबाला। प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोग अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बुधवार को गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे। यहां विज ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित जिलों के एसपी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। फतेहाबाद से आए भाई-बहन ने उनकी बहन की हत्या के मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के बारे में अवगत करवाया। गृहमंत्री ने एसपी फतेहाबाद को फोन करके आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर आशा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन गृहमंत्री को सौंपा। विज ने आशा वर्कर्स यूनियन को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हिसार से आए एक व्यक्ति ने दहेज के मामले में ससुराल पक्ष द्वारा उसकी लड़की को प्रताड़ित करने और पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने की शिकायत दी। गृहमंत्री ने एसपी हिसार को फोन कर तुरंत कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। इसी प्रकार, यमुनानगर से आए एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी दुकान पर कुछ नशेड़ियों ने आकर उसके साथ मारपीट की और नकदी चुरा ली। मामले में पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। गृहमंत्री ने एसपी यमुनानगर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएसपी रजनीश कुमार, सचिव राजेश कुमार, मंडल प्रधान अजय पराशर, भाजपा नेता रवि सहगल, अनिल कौशल, विजेन्द्र चौहान सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे बेटे पर किया हमला
पानीपत से आए एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसके लड़का खेत में काम कर रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने आकर उस पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। हांसी से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की को जबरन उठा लिया गया। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। हथीन से आए युवक ने कहा कि लड़ाई-झगड़े के मामले में आरोपियों ने उसके पिता की हत्या कर दी। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके अलावा अन्य लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें देकर गृहमंत्री से समस्या का निदान करने का अनुरोध किया। गृहमंत्री ने कहा कि उनकी सभी शिकायतों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed